फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Education and culture reflected in Baisakhi festival

Jind News: बैसाखी उत्सव में झलकी शिक्षा और संस्कृति

Mon, 13 Apr 2026 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Education and culture reflected in Baisakhi festival
13जेएनडी17: मॉडल संस्कृति स्कूल में बैसाखी, निपुण पतंग और मस्ती की पाठशाला मनाते हुए । संवाद

विज्ञापन
जींद। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में निपुण मिशन के तत्वावधान में बैसाखी का पर्व मनाया गया। विद्यालय को उत्सव के रंगों से सजाया गया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को साझा किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न चार्ट और वर्किंग मॉडल्स तैयार किए।
इनके माध्यम से बच्चों ने आधारभूत संख्या ज्ञान, शब्द-निर्माण, अक्षरों की पहचान और दैनिक जीवन में गणित के सरल उपयोग को बेहद आकर्षक ढंग से समझाया। भाषण प्रतियोगिता में नन्हें वक्ताओं ने बैसाखी के ऐतिहासिक महत्व और कृषि संस्कृति पर अपने विचार रखे। उत्सव का विशेष आकर्षण निपुण पतंग गतिविधि रही।
विज्ञापन

बच्चों ने पतंगों के माध्यम से संदेश दिया कि जिस प्रकार पतंग को ऊंचाई छूने के लिए सही संतुलन और दिशा की आवश्यकता होती है, उसी तरह एक सफल छात्र के लिए आधारभूत साक्षरता और निरंतर अभ्यास जरूरी है। विद्यार्थियों ने खेल-खेल में यह साबित कर दिया कि शिक्षा बोझ नहीं बल्कि एक आनंदमय अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने कहा कि वर्तमान में प्रवेश उत्सव चल रहा है जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि नई पुस्तकों और गतिविधि-आधारित शिक्षण के माध्यम से ही बच्चों में सीखने की रुचि पैदा की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि निपुण मिशन का मुख्य लक्ष्य तीसरी कक्षा तक के बच्चों में पढ़ने, लिखने और अंकगणित की बुनियादी समझ विकसित करना है ताकि उनकी शैक्षिक नींव मजबूत हो सके। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article