{"_id":"58a1ff484f1c1b5733d851a3","slug":"education-aided-college-came-to-support-srsu-bed-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरएसयू के समर्थन में आए एडिड कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरएसयू के समर्थन में आए एडिड कॉलेज
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Tue, 14 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के फैसले का सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों ने समर्थन किया है। इसको लेकर एडिड कॉलेजों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को विवि के अधिकारियों से मिला। इस दौरान कॉलेजों के प्रतिनिधियों ने कुलपति मेजर जनरल डॉ. रणजीत सिंह, कुलसचिव डॉ. राजबीर सिंह मोर, डीन ऑफ कॉलेजिज प्रोफेसर आरबी सोलंकी सहित अन्य स्टाफ के साथ बैठक की।
कुलपति मेजर जनरल डॉ. रणजीत सिंह ने बताया कि मीटिंग में अंबाला के सोहनलाल डीएवी कॉलेज, रोहतक के सीआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, एमसीआरएस कॉलेज, राव लाल कॉलेज, रेवाड़ी के राव बीरेंद्र सिंह कॉलेज, डॉ. गणेश दास डीएवी कॉलेज करनाल, हिंदू कॉलेज सोनीपत, वैश्य कॉलेज रोहतक, जीबी कॉलेज रोहतक, टीकाराम कॉलेज सोनीपत के प्रतिनिधियों विवि के साथ मीटिंग की और शिक्षा के स्तर के सुधार पर चर्चा की। गौरतलब है कि पछले दिनों नॉन अटेंडिंग कॉलेजों पर कार्रवाई के विरोध में निजी कॉलेजों ने विवि में प्रदर्शन भी किया था।