फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   earthen bridge built on alternate route to rain, gohana road not settled

बारिश से वैकल्पिक रास्ते पर बना मिट्टी का पुल बहा, गोहान रूट पर नहीं चलीं बसें

Fri, 06 Mar 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
earthen bridge built on alternate route to rain, gohana road not settled
बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। - फोटो : Jind
आरओबी निर्माण के चलते पांडु पिंडारा में तीसरे दिन भी रास्ता बंद रहा। जिसकी वजह से गोहाना रोड पर सहकारी बसों के साथ ही रोडवेज की बसों का परिचालन नहीं हुआ। इस रूट पर 17 सहकारी समिति की और छह रोडवेज की बसों का परिचालन होता है। बसों के नहीं चलने से दिनभर यात्रियों को दिनभर परेशानी हुई। वहीं वैकल्पिक रूट की मांग को लेकर सहकारी समिति बस ऑपरेटर शुक्रवार को डीसी से मिलेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आरओबी निर्माण के चलते गोहाना रोड बंद कर दिया गया है। इसके चलते गोहाना रूट पर चलने वाली सहकारी समिति की बसों को परिचालन तीन दिन से नहीं हो रहा है। मंगलवार को पहले दिन सहकारी समिति बसों के संचालकों ने प्रदर्शन करते हुए वैकल्पिक रास्ते की मांग की थी। इस मामले को लेकर बुधवार को परिवहन समिति के बस संचालक एडीसी डॉ. सत्येंद्र दूहन से भी मिले थे, लेकिन समाधान नहीं हो पाया था। इसके बाद प्राइवेट बस संचालक वीरवार को डीसी डॉ. आदित्य दहिया से मिलने के लिए गए मगर वे कार्यालय के काम से कैथल गए हुए थे। ऐसे में अब प्राइवेट बस संचालक शुक्रवार को फिर से उनसे मिलकर नया रास्ता निकालने की मांग करेंगे। रोडवेज की बसें नए बाईपास से असरफगढ़-रधाना के रास्ते गोहाना चल रही थीं, लेकिन बुधवार रात तेज बारिश के कारण रधाना के पास रजवाहा नंबर चार पर कच्चा पुल पानी में बह गया। जिसकी वजह से वीरवार को रोडवेज की बसें गोहाना नहीं जा सकी। वहीं सहकारी समिति ऑपरेटरों का कहना है कि उन्हें भी इसी रास्ते पर चलने के लिए लिखित अनुमति दी जाए। साथ ही यह रास्ता करीब 20 किलोमीटर लंबा पड़ता है, ऐसे में किराया भी बढ़ाया जाए। गोहाना रूट पर सहकारी समिति की 17 बस चलती हैं। यह बस 102 चक्कर लगाती हैं। वहीं रोडवेज की छह बस 30 चक्कर लगाती हैं। ऐसे में यात्री पूरी तरह से निजी बसों पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन हो रहा 85 हजार रुपये का नुकसान
तीन दिन से बस नहीं चल पा रही हैं। एक बस से प्रतिदिन पांच हजार रुपये की आमदनी होती है। गोहाना रूट पर 17 प्राइवेट बसें चलती हैं। इस प्रकार रोजाना का 85 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। इसके चलते परिवहन समिति बसें तीन दिन से घाटे में चल रही हैं। वहीं पर्याप्त बसें नहीं चलने पर यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार, सहकारी समिति ऑपरेटर।
समस्या का किया जाएगा समाधान
बुधवार रात तेज बारिश आई थी, जिसकी वजह से रधाना के पास बने कच्चा पुल से गोहाना जाने वाला रास्ता बाधित हो गया। पांडु पिंडारा के पास निर्माण कार्य के चलते रोडवेज बसों का रधाना के रास्ते संचालन हो रहा था। रास्ता खराब होने के कारण वीरवार को रोडवेज बसों को गोहाना नहीं भेजा गया। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उम्मीद है कि शुक्रवार तक रास्ता ठीक हो जाएगा।
बिजेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम, जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed