फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   E-rickshaw rider woman and driver robbed, case filed against three

Jind News: ई-रिक्शा सवार महिला व चालक से लूट, तीन के विरुद्ध मुकदमा

Mon, 14 Jul 2025 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw rider woman and driver robbed, case filed against three
गन्नौर। बलि कुतुबपुर गांव के पास एक महिला व ई-रिक्शा चालक से बाइक सवार तीन युवकों ने लूटपाट की और फरार होते समय हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता कौशल ने खूबडू झाल पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गत शनिवार को कौशल धर्मबीर की ई-रिक्शा में सवार होकर समालखा से अपने गांव बलि कुतुबपुर लौट रही थी। गांव के पास तीन युवकों ने बाइक से रास्ता रोक लिया और पिस्तौल दिखाकर उसकी कानों की बाली, हाथ की दो चांदी की अंगूठियां और धर्मबीर की जेब से 150 रुपये लूट लिए। जाते-जाते आरोपियों ने हवाई फायर किया और जान से मारने की धमकी दी। खूबडू झाल चौकी इंचार्ज विकास ढांडा ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed