{"_id":"66315cfbbc12e4a69700c6ad","slug":"duty-of-officers-imposed-for-elections-jind-news-c-199-1-jnd1001-116422-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चुनाव के लिए अधिकारियों की लगाई ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चुनाव के लिए अधिकारियों की लगाई ड्यूटी
Wed, 01 May 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 01 May 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
जींद। लोकसभा चुनाव को पारदर्शिता तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। उन्होंने संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना कार्य के लिए जिन स्थलों का चयन किया गया है, वहां पर मतदान के बाद चुनाव में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम, किट व अन्य प्रकार की चुनाव सामग्री को भंडारण के लिए प्रयोग करें, ताकि मतगणना से जुड़े कार्य को सुचारु रूप से चलाया जा सके।
जिलाधीश ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 160 के तहत प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए मतगणना कार्य के लिए चिह्नित की गई जगहों के संबंधित विभागाध्यक्षों को भी निर्देश दिए कि वे इन भवनों को संबंधित एआरओज को सुपुर्द करें, ताकि मतगणना के कार्य का सही संचालन करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि जींद के तहत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों का एरिया सोनीपत, हिसार तथा सिरसा (एससी) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में आता है। जिले के तहत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना का कार्य जींद में ही कराया जाएगा। इसमें जुलाना विधानसभा के मतों की गणना अर्जुन स्टेडियम के कुश्ती हॉल में करवाई जाएगी। इसके लिए एडीसी डाॅ. हरीश वशिष्ठ को एआरओ लगाया गया है। सफीदों विधानसभा क्षेत्र के लिए अर्जुन स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में मतगणना कराई जाएगी। इसके लिए सफीदों के एसडीएम मनीष फोगाट को एआरओ लगाया गया। जींद विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना अर्जुन स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में कराई जाएगी, इसके लिए जींद के एसडीएम राकेश सैनी को एआरओ लगाया गया है। उचाना विधानसभा क्षेत्र के लिए पीआईजी राजकीय महिला कॉलेज के बहुउद्देशीय हॉल में करवाई जाएगी। इसके लिए उचाना के एसडीएम गुलजार मलिक को एआरओ लगाया गया है। इसी प्रकार नरवाना विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना हिन्दू कन्या कॉलेज के बहुउद्देशीय हॉल में करवाई जाएगी। इसके लिए नरवाना के एसडीएम अनिल कुमार दून को एआरओ बनाया गया है।