फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dushyant will not be allowed to become second prince Saini: Abhay Chautala

दुष्यंत को नहीं बनने देंगे दूसरा राजकुमार सैनी : अभय चौटाला

Fri, 09 Apr 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dushyant will not be allowed to become second prince Saini: Abhay Chautala
अभय सिंह चौटाला को सम्मानित करते लोग। संवाद - फोटो : Jind
केंद्र सरकार ने किसान, मजदूर व आढ़ती को समाप्त करने के लिए कृषि कानून बनाए हैं। किसान देश का अन्नदाता है और मजदूर देश की नींव। इन वर्गों को बचाने के लिए हमें किसान आंदोलन को लगातार मजबूत करना होगा। एकता के साथ केंद्र सरकार से लड़ाई लड़नी पड़ेगी। यह बात धमतान साहिब गांव में इनेलो के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किसान-मजदूर सभा में इनलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों की पोल खोलने के लिए जागरूक गांव-गांव व मंडियों में जाकर जागरूक करना होगा, ताकि समय रहते कृषि कानूनों को वापस करवाकर किसानों और मजदूरों का अस्तित्व बचाया जा सके। वहीं सभा के बाद ग्रामीणों ने अभय सिंह चौटाला को चांदी का मुकुट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रंगी राम नैन, सुनील नायक, विशाल मिर्धा सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिना फोर्स के किसी भी गांव में नहीं घुस सकते सरकार के मंत्री
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि अगर कृषि कानून किसान हितैषी हैं तो सरकार के मंत्री किसानों के बीच में जाकर उन्हें इनके लाभ क्यों नहीं समझाते। कानून किसान मजदूर विरोधी हैं, इसलिए मंत्रियों व कार्यकर्ताओं को आज फोर्स की मौजूदगी में कहीं आना-जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अनिल विज प्रदेश के भाईचारे को खराब करने के लिए भाषणबाजी कर रहे हैं, लेकिन इस देश का किसान भाईचारे को टूटने नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्यंत को दूसरा राजकुमार सैनी नहीं बनने देंगे
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पहली बार जब भाजपा की सरकार बनी थी तो राजकुमार कुमार सैनी को आगे करके प्रदेश के भाईचारे को खराब किया। भाजपा अब उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को दूसरा राजकुमार सैनी बनाने की तैयारी कर रही है, लेकिन प्रदेश की जनता दुष्यंत को दूसरा राजकुमार सैनी बनने से पहले की सबक सिखाने की रणनीति तैयार कर चुकी है। लोगों के विरोध के चलते भी दुष्यंत चौटाला कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, ताकि लोग आपस में झगड़े और फिर इस आंदोलन को तोड़कर भेदभाव की नीतियों के साथ अपना राज चलाया जा सके, लेकिन हरियाणा में ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed