फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   dushyant chautala foils attempts to unify opposition : dalal

दुष्यंत ने विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास किया विफल ः दलाल

Wed, 18 Sep 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
dushyant chautala foils attempts to unify opposition : dalal
पत्रकारों से बातचीत करते रमेश दलाल। - फोटो : Jind
हरियाणा स्वाभिमान आंदोलन के अध्यक्ष रमेश दलाल ने कहा कि खापों ने लोकतंत्र को बचाने के लिए प्रदेश में विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास किया, लेकिन जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने इसे पूरा नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि यदि जेजेपी प्रदेश में किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन करती है तो वे इसका स्वागत करेंगे। मंगलवार को सेक्टर-8 में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दलाल ने कहा कि दुष्यंत चौटाला द्वारा खापों पर राजनीति करने का आरोप लगाया गया है, जो पूरी तरह से निराधार है। इस पूरे प्रकरण में खापों ने राजनीति में हिस्सा नहीं लिया, बल्कि विपक्ष को संगठित करना था। दलाल ने कहा कि जब भी राजनीतिक गंदगी फैली तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला हुआ तो खापों ने आगे आकर राजनीति में सीधे तौर पर हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने बार-बार खापों को गुमराह किया। विपक्ष को एकजुट करने की कड़ी में चौटाला परिवार को भी राजनीतिक रूप से एक करने की पहल हुई। इसके लिए ओमप्रकाश चौटाला व अभय चौटाला ने फैसला खापों पर ही छोड़ दिया। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने भी आश्वासन दिया था कि वे दुष्यंत चौटाला को इसके लिए आदेश देंगे। खुद दुष्यंत चौटाला ने भी इस पहल को अच्छा बताया है, इसके बावजूद संगठित होने का फैसला नहीं किया।
विज्ञापन

इनेलो ने पदाधिकारी बनाया, मैं सक्रिय नहीं
एक सवाल के जवाब में दलाल ने कहा कि वे इनेलो में शामिल हुए थे, लेकिन इसी बीच इनेलो व चौटाला परिवार में विवाद हो गया तो उन्होंने राजनीतिक गतिविधियां बंद कर दीं। हालांकि उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पदाधिकारी बनाया गया है, लेकिन वे लंबे समय से इनेलो में सक्रिय नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed