{"_id":"697e48f011cff6dd5d0382c4","slug":"during-a-night-halt-program-in-ghimana-adc-pradeep-kumar-listened-to-more-than-60-public-grievances-jind-news-c-199-1-jnd1010-147782-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: घिमाना में रात्रि ठहराव कार्यक्रम, एडीसी प्रदीप कुमार ने सुनीं 60 से अधिक जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: घिमाना में रात्रि ठहराव कार्यक्रम, एडीसी प्रदीप कुमार ने सुनीं 60 से अधिक जनसमस्याएं
Sat, 31 Jan 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
31जेएनडी04: रात्रि ठहराव में लोगों की समस्याएं सुनते एडीसी प्रदीप और अन्य। स्रोत प्रशासन
- फोटो : सांकेतिक
जींद। आधार कार्ड में नाम संशोधन, दुकान की रजिस्ट्री, बीपीएल राशन कार्ड, गैस सिलेंडर, पेंशन, फैमिली आईडी में आय संशोधन, नए बिजली कनेक्शन तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी कई शिकायतें प्रशासन के गांव घिमाना में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान सामने आई।
इन मामलों में संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में भिजवाने के निर्देश दिए। एडीसी प्रदीप कुमार ने शुक्रवार देर सायं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ गांव घिमाना में ग्रामवासियों के साथ संवाद किया। यहां उनकी समस्याएं व शिकायतें सुनीं।
रात्रि ठहराव के दौरान 60 शिकायतें उनके समक्ष रखी गईं, जिनमें प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता से सुना गया तथा संबंधित विभागों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। बताया कि सरकार द्वारा सीएम विंडो, जन संवाद जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म संचालित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आमजन अपनी समस्याएं सीधे दर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन
रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा रखी गई शिकायतों को सुना गया। कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों के लिए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम सत्यवान मान, सीटीएम मोनिका रानी, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, डीएसपी संजय कुमार, बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री, सरपंच कविता मौजूद रही।
नियमानुसार कार्रवाई के दिए निर्देश
जलालपुर कला गांव के ग्रामीणों द्वारा गांव में अधूरी नाली की समस्या रखी गई तो संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। घिमाना गांव के सुरेंद्र द्वारा बिजली का पोल हटवाने संबंधी शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त ने मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे प्रत्येक शनिवार व रविवार को सरपंच के साथ गांव में बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। विजेंद्र द्वारा मकान मरम्मत की समस्या रखे जाने पर उसे डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना में शामिल करने के निर्देश दिए।

31जेएनडी04: रात्रि ठहराव में लोगों की समस्याएं सुनते एडीसी प्रदीप और अन्य। स्रोत प्रशासन- फोटो : सांकेतिक