{"_id":"671574eda4f06d1d690aa7a4","slug":"dumper-hits-bike-elderly-man-dies-jind-news-c-199-1-jnd1001-124625-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बुुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बुुजुर्ग की मौत
Mon, 21 Oct 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 21 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
20जेएनडी21: सड़क के साइड पर पड़ी बाइक। संवाद
सफीदों। सफीदों-जींद मार्ग पर स्थित जयपुर गांव के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जयपुर गांव निवासी रामेश्वर (60) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
रामेश्वर धान की फसल कटवाने के लिए गांव के पास के खेतों में चल रही कंबाइन के चालक से मिलने के लिए गए हुए थे। जब वह बातचीत करने के बाद खेत से सड़क पर चढ़े तो दूसरी तरफ से आए डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। सूचना पाकर डायल 112 पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। घटना को अंजाम देकर डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।