फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Due to the death of the young man, the campaign to catch the animal has been banned, the family is not ready to take the dead body

युवक की मौत से पशु पकड़ने के अभियान पर लगी रोक, शव उठाने के लिए परिजन नहीं तैयार

Mon, 13 Sep 2021 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Due to the death of the young man, the campaign to catch the animal has been banned, the family is not ready to take the dead body
नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठे मृतक के परिजन। - फोटो : Jind
सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ने के दौरान शनिवार रात को हुए हादसे में राम कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय सुनील की मौत के बाद अभियान रुका गया है। इसको लेकर सोमवार को अधिकारी दिन भर योजना बनाते रहे, लेकिन किसी परिणाम पर नहीं पहुंचे। वहीं दूसरी ओर हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिजन आर्थिक सहायता व नौकरी की मांग पर अड़े हुए हैं। इसको लेकर अस्पताल में धरना जारी रहा और दूसरे दिन भी शव नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

जींद। नगर परिषद के ठेकेदार के साथ मिलकर आवारा पशुओं को पकड़ते समय सड़क दुर्घटना मेें मारे गए तिगड़ाना निवासी हाल आबाद राम कालोनी निवासी सुनील का शव दूसरे दिन भी परिजनों ने नहीं उठाया।
विज्ञापन

धरने पर बैठे परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक की विधवा के लिए व उसकी दो वर्षीय बेटी की आर्थिक सहायता की जाए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए, हालांकि शव का अंतिम संस्कार करवाने के लिए रविवार को ही डीएसपी व एसडीएम ने मृतक के परिजनों के साथ बैठक कर समझाने का प्रयास किया था, लेकिन कई दौर की वार्ता के बाद भी मृतक के परिजन अपनी मांगों पर अडिग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर बढ़ रहा खतरा
वहीं बारिश के बाद फिर से मच्छर होने से सड़कों पर बेसहारा पशुओं को खतरा बढ़ रहा है। हालांकि अभियान के दौरान करीब 100 पशुओं को गोशाला व नंदीशाला भेजा गया है, लेकिन शहर में करीब 1500 बेसहारा पशु हैं। ऐसे में अभी भी सड़कों पर बेसहारा पशुओं की भरमार है। इससे हादसे होने की आशंका है।
फिलहाल बंद है अभियान
हादसे के बाद अभियान बंद है। पहले इस विवाद को निपटाया जा रहा है। इसके बाद ही अभियान शुरू किया जाएगा।
राजेश कुमार, ठेकेदार।

 गोहाना रोड पर टहल रहा गोवंश। संवाद

गोहाना रोड पर टहल रहा गोवंश। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed