फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Due to the closure of sewer line in Ram Colony, water filled the streets

राम कॉलोनी में सीवर लाइन बंद होने से गलियों में भरा पानी

Thu, 24 Mar 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Due to the closure of sewer line in Ram Colony, water filled the streets
जींद। शहर की राम कॉलोनी में सीवर लाइन ब्लॉक होने यहां पर रहने वाले लोगों के लिए भारी परेशानी खड़ी हो गई है। सुबह से शाम तक कॉलोनीवासियों को यहां से आना जाना मुश्किल हो रहा है। गलियों में पानी भरा रहता है। लोगाें का आरोप है कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

कॉलोनीवासी महेंद्र, विनोद, भीम सिंह, जतिन, धर्मबीर, चमन, रामधारी, कैलाश ने बताया कि गोहाना रोड के पास स्थित इस कॉलोनी में हजारों लोग रहते हैं, लेकिन इनको सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। राम कालोनी में यह अकेली ही गली इस हालात में नहीं है। इसके अलावा कई अन्य गलियों का भी यही हाल बना हुआ है। इस बदहाली से छुटकारा दिलवाने की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार शिकायत देने के बाद भी कोई समाधान नहीं करवाया गया। जिसके चलते कॉलोनीवासियों में लगातार रोष प्रशासन के प्रति बढ़ रहा है। राम कॉलोनी में जिस चौक पर सीवर लाइन के ओवरफ्लो होने से यह गंदा पानी खड़ा है। इसके पास ही छोटे बच्चों का आंगनबाड़ी सेंटर भी है, इसके अलावा तीन अन्य गलियों के बच्चों को निरंतर स्कूल जाने के लिए यहीं से निकलना होता है। जिसके कारण आए दिन कोई न कोई छोटा बच्चा यहां पर गिरकर चोटिल हो रहा है। इसके अलावा देर रात को वाहन चालकों के साथ भी यहां पर हादसा होने का डर बना रहता है। कॉलोनी वासियों ने कहा कि अगर प्रशासन ने शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं करवाया तो वह प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed