फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Due to shortage of drinking water in village Shamlon Kalan, the lock on the water house

गांव शामलों कलां में पेयजल किल्लत पर जलघर पर जड़ा ताला

Thu, 24 Mar 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Due to shortage of drinking water in village Shamlon Kalan, the lock on the water house
जुलाना। गांव शामलो कलां में पेयजल किल्लत पर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने इसके विरोध में जलघर पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक वह ताला नहीं खोलेंगे।
विज्ञापन

शामलो कलां निवासी जयबीर, बिजेंद्र, राजकुमार, राजेश, फौजी ने बताया कि गांव में करोड़ों रुपये की लागत से जलघर बनाया गया है, लेकिन अब फिर से जलघर की रिपेयर का काम चल रहा है। इतने रुपये लगाने के बावजूद दो माह से गांव के जलघर में नहर का पानी नहीं आ रहा। ठेकेदार की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जलघर से जो पानी सप्लाई किया जाता है, वह पीने लायक नहीं होता। जलघर से जो पानी सप्लाई किया जाता है, वह काफी खारा है और उस पानी से ग्रामीणों को चर्म और पेट रोग हो रहे हैं। कई बार इसकी शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग में की, लेकिन उनकी समस्या का समाधान करने की बजाय उन्हें केवल आश्वासन दिया गया। प्रशासन के रवैये के चलते ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता, जब तक जलघर का ताला नहीं खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed