फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Due to Maya, even God appears to be a stranger: Shandilya

माया के कारण प्रभु भी पराया लगने लगते हैं : शांडिल्य

Fri, 27 Sep 2024 05:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 27 Sep 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
Due to Maya, even God appears to be a stranger: Shandilya
26जेएनडी31: पं. सत्यनारायण शांडिल्य। संवाद
उचाना। प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी पं. सत्यनारायण शांडिल्य ने कहा कि माया के प्रभाव के कारण ही जीव को अपने परम हितैषी प्रभु भी पराया लगने लगते हैं। यह जानने के बाद भी कि सबकुछ यहीं छूट जाना है, कुछ भी साथ नहीं जाने वाला है, फिर भी मनुष्य मूढ़ों की तरह धन, संपत्ति, पद इत्यादि के पीछे पड़कर जीवन व्यर्थ गवां रहा है। माया जीव को सदैव भ्रम में रखती है। जो अपना है नहीं उसे अपना समझना ही तो भ्रम कहलाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माया ऐसी जादूगरनी है कि कई-कई बार धोखा खाया जीव भी पुन: इसके जाल में फंस ही जाता है। सत्संग के आश्रय से ही अंत: चक्षु खुल सकते हैं और जीव के अंत: चक्षुओं से ही भ्रम का पर्दा हट सकता है। माया के ज्यादा चिंतन के कारण ही जीव दुख पा रहा है। माया नहीं मायापति का आश्रय करो व लक्ष्मी नहीं लक्ष्मी नारायण के दास बनो, तो ये लोक और परलोक दोनों सुधर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed