फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Due to excess liability, the farmer did a drama of looting 70 thousand rupees

देनदारी अधिक होने के कारण किसान ने किया था 70 हजार रुपये लूट का ड्रामा

Wed, 10 Jun 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Due to excess liability, the farmer did a drama of looting 70 thousand rupees
किसान ने ज्यादा देनदारी के चक्कर में अपने साथ 70 हजार रुपये की लूट का ड्रामा रच दिया। पुलिस को शक हुआ तो थोड़ी सी सख्ती में किसान ने सच उगल दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को बिधराना निवासी 60 वर्षीय किसान सरदारा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अपने आढ़ती से 70 हजार रुपये की राशि लेकर घर जा रहा था। रेलवे स्टेशन के सामने वह सीढ़ियों पर चढ़ने लगा तो उसे कार सवार तीन युवकों ने खींच लिया और रुपयेे लूटकर बद्दोवाल गांव के पास छोड़ दिया। किसान ने कहा कि रकम उसने अपने इनर में लगी जेब में छुपा रखी थी। शहर पुलिस की तहकीकात में आढ़ती ने पैसे लेकर जाने की पुष्टि की। वह जब पुलिस को शिकायत कर रहा था रकम उसकी जेब में थी। पुलिस को सही तरह से वाक्या बताने में नाकाम रहने पर पुलिस को किसान पर शक हो गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। किसान ने पुलिस को बताया कि उसके पास पैसे कम थे और देनदारी थी। इस मजबूरी में यह ड्रामा रचा। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष कुमार ने कहा कि पुलिस ने किसान से 70 हजार की राशि बरामद कर ली है। पुलिस उसके खिलाफ झूठी लूट की सूचना देने पर मामला दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed