फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   DSP and lawyer dispute, Advocates will not fight police cases in Haryana

DSP व वकील विवाद: हरियाणा में पुलिस के केस नहीं लड़ेगे अधिवक्ता, कार्रवाई नहीं हुई तो शुरू करेंगे भूख हड़ताल

Sun, 08 Sep 2024 09:09 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 08 Sep 2024 09:09 AM IST
सार

दस दिन पहले जींद महिला पुलिस थाने में महिला एएसआई नीलम के साथ जींद बार एसोसिएशन के प्रधान राकेश मालिक और एक अन्य साथी का विवाद हो गया था। इसको लेकर वकील एसपी सुमित कुमार से मिले, तो उन्होंने डीएसपी गीतिका जाखड़ के पास भेज दिया।

विज्ञापन
DSP and lawyer dispute, Advocates will not fight police cases in Haryana
बैठक में एकजुट हुए प्रदेशभर के वकील। - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद में डीएसपी गीतिका जाखड़ और वकीलों का मामला बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जींद बार में वकीलों की प्रदेशस्तरीय बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि पुलिस के खिलाफ चल रहे मामलों में कोई भी वकील पैरवी नहीं करेगा। वकील पुलिस के केस नहीं लड़ेंगे। उनके लिफाफे वापस लौटाए जाएंगे। सोमवार को जींद अदालत में डीएसपी गीतिका जाखड़ के खिलाफ आपराधिक शिकायत दायर की जाएगी।

विज्ञापन


वकीलों ने कड़ा कदम उठाते हुए डीएसपी के खिलाफ आंदोलन में पूरे हरियाणा के वकीलों के साथ-साथ पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट की बार काउंसिल को शामिल करने का फैसला लिया है। जिला बार में हुई प्रदेशस्तरीय बैठक की अध्यक्षता फतेहाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बेनीवाल ने की। उन्होंने प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है कि यदि डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन


प्रदीप बेनीवाल ने कहा कि वकीलों ने सात दिन तक प्रदेशभर में हड़ताल करने का फैसला किया है। यदि सरकार उनकी मांग मान ली, तो उसे वापस लिया जा सकता है। इस हड़ताल में शामिल होने के लिए पंजाब, हरियाणा उच्च न्यायालय की बार काउंसिल से भी बात की जाएगी। उन्हें इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
दस दिन पहले जींद महिला पुलिस थाने में महिला एएसआई नीलम के साथ जींद बार एसोसिएशन के प्रधान राकेश मालिक और एक अन्य साथी का विवाद हो गया था। इसको लेकर वकील एसपी सुमित कुमार से मिले, तो उन्होंने डीएसपी गीतिका जाखड़ के पास भेज दिया। वकीलों का आरोप है कि गीतिका जाखड़ ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें कुछ देर तक बंधक बनाए रखा। इसके बाद से वकील डीएसपी का तबादला और उन्हें सस्पेंड करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। इस अवसर पर भिवानी जिला बार के प्रधान सत्यजीत सिंह, नरवाना बार एसोसिएशन के प्रधान बलजीत मलिक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed