फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drug Trafficker Arrested with 10 Grams of Heroin

Jind News: 10 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Fri, 05 Jun 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Drug Trafficker Arrested with 10 Grams of Heroin
04जेएनडी14: पुलिस की गिरफ्त में नशा तस्कर। स्रोत पुलिस।
नरवाना। सीआईए स्टाफ की टीम ने एक नशा तस्कर को 10 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चमेला कॉलोनी निवासी सुलतान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह की टीम को सूचना मिली कि सुलतान नामक व्यक्ति ठंडी सड़क क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई करने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही सीआईए टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और ठंडी सड़क पर दबिश दी। पुलिस ने मौके पर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। इसके बाद राजपत्रित अधिकारी राजेश गुप्ता की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि बरामद नशीले पदार्थ के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई करने वाला था। शहर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed