{"_id":"63fe551b9f44d86bd4032424","slug":"drug-smuggler-caught-with-opium-worth-125-lakh-jind-news-c-17-1-80483-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सवा लाख की अफीम के साथ नशा तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सवा लाख की अफीम के साथ नशा तस्कर काबू
Wed, 01 Mar 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
जींद। धमतान साहिब पुलिस ने सोमवार रात को कालवन गांव से एक नशा तस्कर को 1.18 किलोग्राम अफीम के साथ काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कालवन गांव निवासी पवन कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसको अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। पकड़ी गई अफीम की कीमत सवा लाख रुपये के लगभग आंकी गई है।
धमतान साहिब पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई रविंदर सिंह के नेतृत्व में सोमवार रात को नजदीक सरकारी स्कूल टोहाना रोड गांव कालवन में मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि कालवन गांव निवासी पवन कुमार अफीम बेचने का धंधा करता है। अभी माता गेट कालवन के पास अफीम बेचने के लिए आया है। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया और सूचना अनुसार बताई जगह पर छापेमारी की तो वहां से एक युवक को काबू कर लिया। चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी पवन कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी के कब्जे से बरामद की गई 1.18 ग्राम अफीम हिसार से लाई गई थी जो कि नरवाना क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी।