फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drug smuggler arrested with heroin

Jind News: हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Tue, 10 Oct 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 10 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler arrested with heroin
जींद। सीआईए सफीदों की टीम ने गांव आफताबगढ़ से 10.45 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आफताबगढ़ निवासी फूल कुमार के तौर पर हुई है। सीआईए सफीदों की टीम रविवार देर शाम एएसआई कमल सिंह के नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम के लिए बस अड्डा आफताबगढ़ पर मौजूद थी। इसी बीच सूचना मिली कि आफताबगढ़ निवासी फूलकुमार नशीला पदार्थ बेचने का धंधा करता है। इस सूचना पर सीआईए टीम आफताबगढ़ गांव पहुंची तो वहां पर एक युवक दिखाई दिया जो कि पुलिस की टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने तुरंत युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम फूल कुमार बताया। घर में बने कमरे में रखी अलमारी से एक पॉलीथिन में 10.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सदर थाना पुलिस ने आरोपी को नामजद कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed