{"_id":"6838b9270266f3b1f007074b","slug":"drm-took-stock-of-the-construction-work-of-narwana-railway-station-jind-news-c-199-1-sroh1009-135493-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डीआरएम ने नरवाना रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डीआरएम ने नरवाना रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य का लिया जायजा
Fri, 30 May 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 30 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
29जेएनडी20: निरीक्षण यान में बैठकर स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए डीआरएम।
नरवाना। अमृत भारत योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन नरवाना रेलवे स्टेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। स्टेशन की नई बिल्डिंग का लगभग 50 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसी निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए वीरवार को अंबाला मंडल के डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) पुष्पेंद्र रमन त्रिपाठी नरवाना पहुंचे।
डीआरएम निरीक्षण यान से कुरुक्षेत्र और कैथल होते हुए नरवाना आए। हालांकि इस बार उन्होंने प्लेटफार्म पर उतरने की बजाय निरीक्षण यान में बैठे-बैठे ही स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली।
इस दौरान उन्होंने रेलवे फाटकों और सिग्नल सिस्टम की भी जानकारी ली। सिग्नल न मिलने की वजह से यान को कुछ समय के लिए रोका गया। डीआरएम इससे पहले 31 मार्च को भी नरवाना स्टेशन का दौरा कर चुके हैं। उस दौरान उन्होंने स्टेशन की पुरानी इमारत का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को गति देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि नई स्टेशन बिल्डिंग में सबसे पहले एसएस कार्यालय को पूरी तरह शिफ्ट कर दिया गया है। अब दो से तीन दिनों के भीतर टिकट बुकिंग और रिजर्वेशन काउंटर भी शिफ्ट कर दिए जाएंगे।
इसके बाद यात्रियों को नई बिल्डिंग में ही सभी सुविधाएं मिलने लगेंगी। उन्होंने बताया कि सर्कुलेटिंग एरिया का कार्य अभी जारी है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नरवाना जंक्शन पूरी तरह आधुनिक और यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक बन जाएगा।