फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   DRM inspected the soil erosion on the track, Jind did not stop

Jind News: डीआरएम ने ट्रैक पर मिट्टी के कटाव का किया निरीक्षण, नहीं रुके जींद

Fri, 25 Jul 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 25 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
DRM inspected the soil erosion on the track, Jind did not stop
24जेएनडी12-रेलवे जंक्शन पर पहुंचे डीआरएम पुष्पेश आर त्रिपाठी और बोगी के बाहर तैनात आरपीएफ। संवा
जींद। नई दिल्ली डीआरएम (डिविजन रेलवे मैनेजर) वीरवार को जींद स्टेशन पहुंचे। वह स्टेशन पर दस मिनट रूके लेकिन अपनी स्पेशल बोगी से नीचे नहीं उतरे। इसके बाद वह रोहतक की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन


वीरवार को डीआरएम पुष्पेश आर त्रिपाठी को रेलवे स्टेशन पर बन रहे नए भवन का निरीक्षण करना था। इसको लेकर रेलवे अधिकारियों ने पूरी तैयारियां की हुई थी। दोपहर सवा एक बजे के डीआरएम की स्पेशल बोगी स्टेशन पर आकर रूकी। डीआरएम सोनीपत से वाया गोहाना होते हुए जींद पहुंचे थे लेकिन वह नीचे नहीं उतरे। उन्होंने बोगी में ही अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन

जींद में दस मिनट ठहराव के बाद वे रोहतक के लिए रवाना हो गए। उसके बाद वह गोहाना होते हुए पानीपत गए और फिर नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर जयप्रकाश, सीनियर सेक्शन इंजीनियर ओमप्रकाश ढांडा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिक) रमेश चोपड़ा, त्रिवेंद्र कुमार, एनआएमयू से मेहर सिंह, कुलदीप मल्होत्रा, वाणिज्य अधीक्षक सुनील कटारिया, मनोज शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी कटाव वाली जगहों का किया मुआयना
सोनीपत-जींद रेललाइन पर बारिश के कारण कई जगह मिट्टी का कटाव हो गया था। रेल मैनेजरों ने मिट्टी के कटाव की फोटो लेकर रेलवे के उच्च अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दी थी जिसके बाद डीआरएम ने इस ट्रैक का निरीक्षण किया और अधिकारियों को मिट्टी कटाव वाली जगहों का मुआयना कर वहां खामी को दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed