फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drizzle Poses Threat to Wheat and Mustard Crops; Farmers Concerned

Jind News: बूंदाबांदी से गेहूं-सरसों की फसल पर संकट, किसान चिंतित

Sat, 04 Apr 2026 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Drizzle Poses Threat to Wheat and Mustard Crops; Farmers Concerned
03जेएनडी31: सफीदों मंडी में बरसात के बाद ठहरा पानी । संवाद
जींद। जिले में गेहूं और सरसों की मंडियों में आवक शुरू होते ही बदलते मौसम ने किसानों किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को जिलेभर में बूदाबांदी हुई तो वहीं सफीदों में 15 मिमी बारिश ने किसानों की फसल की कटाई को रुकवा दिया। वहीं मंडियों में किसानों की फसल खुले में पड़ी है।
विज्ञापन

दो दिन पहले ही गेहूं की कटाई ने रफ्तार पकड़नी शुरू ही की थी, तभी बूंदाबांदी और बादलों की आवाजाही ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। खेत-खलिहानों से लेकर मंडियों तक गेहूं और सरसों की फसल फैली हुई है। ऐसे में मौसम में आए अचानक बदलाव से किसानों को डर सता रहा है कि कहीं उनकी छह माह की मेहनत पर बारिश पानी न फेर दे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा लेकिन दोपहर बाद अचानक बदलाव देखने को मिला। शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए और बारिश के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। वहीं पिल्लूखेड़ा में बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी 50 प्रतिशत और हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

वर्जन
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई है। शनिवार को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि फिलहाल कृषि कार्य रोक दें और मौसम साफ होने का इंतजार करें ताकि नुकसान से बचा जा सके। -डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article