फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drizzle becomes a lifesaver for crops, mercury drops six degrees

Jind News: बूंदाबांदी फसलों के लिए बनी संजीवनी, छह डिग्री लुढ़का पारा

Mon, 23 Dec 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 23 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Drizzle becomes a lifesaver for crops, mercury drops six degrees
23जेएनडी17: अर्बन इस्टेट में बरसात के बाद सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
जींद। जिले में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते सोमवार को दिनभर बूंदाबांदी होती रही। बूंदाबांदी फसलों के लिए संजीवनी बन गई है। बूंदाबांदी की वजह से अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 83 प्रतिशत तथा हवा की गति 13 किलोमीटर प्रतिघंटा रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे। कोहरे का असर भी देखने के लिए मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार शाम को ही मौसम ने करवट ले ली थी। मध्यरात्रि के बाद आकाश में बादल छा गए और अलसुबह बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो रुक-रुक कर दोपहर तक होती रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में छह तो न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। उत्तरी पश्चिमी हवा के चलते ठंड का असर भी जनजीवन पर साफ देखने के लिए मिला।
विज्ञापन

सूखी ठंड से भी राहत
रबी की फसल बिजाई के बाद से बूंदाबांदी तो दूर कोहरा तक नहीं पड़ रहा था। सूखी ठंड का असर स्वास्थ्य के साथ फसलों पर भी देखने के लिए मिल रहा था। कोहरे का खतरा लगातार बना हुआ था। दिसंबर के तीसरे सप्ताह में हुई बूंदाबांदी ने बीजी गई फसलों को संजीवनी देने का काम किया है। इसमें गेहूं, सरसों, चना तथा पशुचारा शामिल हैं। जिले में लगभग सवा दो लाख हेक्टेयर में गेहूं, दस हजार हेक्टेयर में सरसों की बिजाई की गई है। अगर अच्छी बारिश होती है तो फसलों को और ज्यादा फायदा पहुंचता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। बूंदाबांदी से फसलों को फायदा पहुंचा है। सूखी ठंड से कुछ राहत मिली है। अच्छी ठंड का दौर शुरू हो गया है। 26 दिसंबर को फिर बूंदाबांदी के आसार बन रहे है। अब धुंध भी पड़ेगी। किसान फसलों में खाद का प्रयोग करें।

23जेएनडी17: अर्बन इस्टेट में बरसात के बाद सड़क से गुजरते वाहन। संवाद

23जेएनडी17: अर्बन इस्टेट में बरसात के बाद सड़क से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed