{"_id":"65db86182610ba9a0000f06d","slug":"drivers-strike-at-khatkar-toll-postponed-but-agitation-will-continue-jind-news-c-199-1-sroh1006-113502-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खटकड़ टोल पर चालकों का धरना स्थगित पर आंदोलन जारी रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खटकड़ टोल पर चालकों का धरना स्थगित पर आंदोलन जारी रहेगा
Sun, 25 Feb 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
25जेएनडी12-खटकड़ टोल प्लाजा पर चल रहे ड्राइवरों के धरने पर बैठे लोग। स्वयं
जींद। खटकड़ टोल प्लाजा पर दो महीनों से चल रहे सर्व ड्राइवरों एवं मालिकों का धरना रविवार को स्थगित कर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से भारतीय न्याय संहिता 2023 में हिट एंड रन के प्रावधान को रेड करके जारी करने पर यह कदम उठाया है। ड्राइवरों ने आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है। धरने का संचालन ऑल ड्राइवर एवं मालिक एकता मंच के संयोजक नरेंद्र बुआना ने किया।
इस दौरान द ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन हरियाणा के राज्य सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक मूलरूप से भारतीय न्याय संहिता 2023 को संसद में रद्द नहीं किया जाता। उन्होंने बताया कि ड्राइवर व मालिकों की बाकी समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई हैं, इसलिए आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि हिट एंड रन कानून ऐसा कानून है जिससे ड्राइवर जीते जी मर जाएंगे, क्योंकि इस कानून में ड्राइवरों के लिए बहुत कठोर प्रावधान है। इसके तहत 10 साल कैद और सात लाख रुपये जुर्माना शामिल है। अधिकतर ड्राइवर मालिकों के यहां बहुत कम वेतन में ड्राइवर की नौकरी करते हैं और बहुत गरीब परिवार से संबंध रखता है। ड्राइवरों के लिए किसी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी नहीं है। उन्होंने कहा कि ड्राइवर अपनी बकाया मांगों को लेकर आंदोलन को जारी रखेंगे और जो भी आह्वान राज्य या केंद्र कमेटी का होगा उसमें बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। धरने को मजदूर नेता सीटू जिला सचिव कपूर सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ईश्वर श्योकंद, राजेश श्योकंद, आजाद पांचाल, लीलाराम, अजमेर, बलराज शर्मा, सतकुमार, भागल राम मौजूद रहे।