फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drivers are bearing the brunt of wrong engineering of National Highway

Jind News: नेशनल हाईवे की गलत इंजीनियरिंग का खामियाजा भुगत रहे वाहन चालक

Tue, 19 Nov 2024 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Drivers are bearing the brunt of wrong engineering of National Highway
19जेएनडी16: ब्राह्मणवास गांव के पास बने चौंक से गुजरते वाहन। संवाद
जुलाना। कस्बे के आंतरिक सड़क को एनएच 352 से जोड़ने के लिए जो सड़क बनाई गई है वहां रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं। इस समस्या की ओर प्रशासन का कोई ध्यान नही है। जुलाना में एक मोड़ तो सोनिया स्कूल के पास है तो दूसरा ब्राह्मणवास गांव के पास है। दोनों ही बिल्कुल दुर्घटना के लिहाज से ब्लैक स्पाॅट हैं। जहां पर कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

जींद से जुलाना की ओर जाने वाले वाहन चालकों को जीवन संकट में डालकर सड़क पार करनी पड़ती है तो जुलाना से रोहतक की ओर जाने वाले वाहन चालकों को ब्राह्मणवास गांव के पास मोड़ पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों स्थानों पर कई वाहन चालकों की जान चली गई तो दर्जनों घायल भी हो चुके हैं। दोनों जगह न तो स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं और न ही कोई बत्ती लगाई गई है।
विज्ञापन

बाक्स

स्थानीय लोगों की मांग बने अंडरपास या लगे रेड लाइट

जैजैवंती गांव निवासी आजाद, राजा, रामकुमार, राजेश ने बताया कि जुलाना में दाे स्थान ऐसे हैं जहां पर लोगों को गलत इंजीनियरिंग का शिकार होना पड़ रहा है। दोनों जगह पर होने वाले हादसों से बचने के लिए या तो अंडरपास बनाया जाए या फिर रेड लाइट लगाकर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाए, ताकि हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed