फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drivers and conductors will be able to immediately file a complaint in the police station if there is a fight over a ticket.

Jind News: टिकट के लिए झगड़ा करने पर तुरंत थाने में शिकायत दे सकेंगे चालक-परिचालक

Sun, 29 Dec 2024 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Drivers and conductors will be able to immediately file a complaint in the police station if there is a fight over a ticket.
28जेएनडी06-सुरेंद्र सिंह।
जींद। रोडवेज बसों में सफर के दौरान टिकट को लेकर झगड़ा करने वाले यात्रियों की चालक-परिचालक अब थाने में शिकायत दे सकेंगे। इसके लिए वे बस को ही सीधे थाने में ले जाकर यात्री के खिलाफ कार्रवाई करवा सकेंगे। अब सफर के दौरान चालक-परिचालकों को यात्री टिकट को लेकर परेशान नहीं कर पाएंगे। ऐसे में रोडवेज निदेशालय ने महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर हरियाणा रोडवेज जागृति मंच ने अप्रैल 2024 में रोडवेज निदेशालय को ऐसे मामलों में मार्गदर्शन के लिए पत्र लिखा था। उस दौरान एक दिव्यांग यात्री ने कंडक्टर को किराया नहीं दिया। उसके साथ झगड़ा करने लगा और नौकरी खराब करवाने की धमकी भी दे डाली। इसकी शिकायत जींद डिपो में कार्यरत हरियाणा रोडवेज जागृति मंच के राज्य प्रधान सुरेंद्र सिंह ने मुख्यालय को दी थी। उन्होंने शिकायत में लिखा था कि आए दिन रोडवेज चालक-परिचालकों के साथ इसी तरह के झगड़े होते हैं। काफी यात्री टिकट नहीं लेते और नौकरी खराब करवाने की धमकी भी देते हैं। खासतौर पर जब दूसरे राज्य में रोडवेज की बसें जाती हैं तो टिकट को लेकर लगातार झगड़े होते रहते हैं, क्योंकि दूसरे राज्य में दिव्यांग यात्री से सफर के दौरान विभागीय नियमानुसार टिकट लेनी होती है। दिव्यांग कर्मचारी को हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में मुफ्त यात्रा करने की अनुमति है। निदेशालय के जारी किए पत्र के अनुसार कोई दिव्यांग यात्री या अन्य यात्री विभागीय नियम अनुसार टिकट नहीं लेता है, तो चालक-परिचालक बस को नजदीक के थाने ले जाकर उसके खिलाफ कार्रवाई करवा सकते हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

बसों में नियमों के खिलाफ यात्रियों को बसों में ओवरलोड करके यात्रा करवाते हैं, क्योंकि हरियाणा रोडवेज के पास बसें कम है। यात्रियों को दूर दराज के क्षेत्र में नौकरी करने और अन्य कामों के लिए जाना पड़ता है। इसलिए जनता की सुविधा को देखते हुए जनता को सुविधा देते हैं, लेकिन उसके बाद चालक-परिचालकों से टिकट को लेकर गलत व्यवहार किया जाता है जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुरेंद्र सिंह, राज्यप्रधान, हरियाणा रोडवेज जागृति मंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed