{"_id":"6a0cb30117f05775cb0064a9","slug":"dr-abhishek-becomes-captain-in-army-medical-corps-posted-in-jalandhar-jind-news-c-199-1-sroh1009-153660-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डॉ. अभिषेक बने सेना मेडिकल कोर में कैप्टन, जालंधर में तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डॉ. अभिषेक बने सेना मेडिकल कोर में कैप्टन, जालंधर में तैनात
विज्ञापन
19जेएनडी03: पीआरओ सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार बेटे डाॅ. अभिषेक राज को बधाई देते हुए। स्रोत : परि
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले के भागखेड़ा निवासी और पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के पीआरओ सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार के बेटे डॉ. अभिषेक राज का चयन भारतीय सेना की मेडिकल कोर में कैप्टन पद पर हुआ है। उन्हें पहली पोस्टिंग जालंधर स्थित सेना के मेडिकल यूनिट में मिली है।
मंगलवार को ज्वाइनिंग के समय उनके पिता राजेश कुमार उनके साथ थे। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने डॉ. अभिषेक राज को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
डॉ. अभिषेक राज का परिवार पिछले 36 वर्षों से शिवपुरी कॉलोनी, जींद में रह रहा है। उन्होंने बताया कि उनके दादा स्वर्गीय दयानंद पटवारी का सपना था कि उनका पोता डॉक्टर बने और देश की सेवा करे। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने लगातार मेहनत की और सेना में सेवा का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्हें अपनी दादी के भाई जनरल डीपी वत्स से भी प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
अभिषेक राज ने दसवीं क्राइस्ट राजा स्कूल और 12वीं मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल से पास की। उन्होंने लखनऊ से एमबीबीएस किया। इसके बाद दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के रूप में सेवाएं दीं। वर्तमान में वे फरीदाबाद मेडिकल कॉलेज में आईसीयू इंचार्ज के रूप में कार्यरत थे। अब उनका सेना मेडिकल कोर में कैप्टन के रूप में चयन हुआ है।
डा. अभिषेक राज के पिता सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि दो और भाई सुरेंद्र व सतेंद्र हैं। पूरा परिवार संयुक्त रूप से रहता है। उनके घर के सभी बच्चे मेडिकल लाइन में हैं। डॉ अभिषेक राज के छोटे भाई आशीष राज ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से एलएलएम की है।