फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Donated water cooler to school in joy of having great grandson

Jind News: प्रपौत्र होने की खुशी में स्कूल में दान किया वाटर कूलर

Sat, 15 Jun 2024 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Donated water cooler to school in joy of having great grandson
14जेएनडी17: भौंगरा गांव के राजकीय स्कूल में वाटर कूलर का शुभारंभ करते हुए रणपाल श्योकंद एवं रूप
उचाना। प्रपौत्र होने पर भौंगरा गांव के रूपराम रंगा ने गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वाटर कूलर दान स्वरूप दिया। बीआरसी रणपाल श्योकंद द्वारा वाटर कूलर का रिबन काट कर स्कूल को समर्पित किया।
विज्ञापन

रूपराम रंगा ने कहा कि दान का भारतीय संस्कृति में बड़ा महत्व है। गांव के स्कूल में पीने के पानी की व्यवस्था तो थी लेकिन वाटर कूलर नहीं होने के चलते गर्मी के मौसम में स्वच्छ व ठंडा जल छात्रों को नहीं मिल पा रहा था। खंड सांस्कृतिक सचिव मा. रामप्रसाद, प्रिंसिपल गुलशन कुमार द्वारा स्कूल में वाटर कूलर की जरूरत के बारे में बताया तो प्रपौत्र होने की खुशी में परिवार की तरफ से वाटर कूलर स्कूल में दानस्वरूप दिया। हर किसी को चाहिए कि जितना हो सकें जीवन में दान करें। रणपाल श्योकंद ने कहा कि भौंगरा के राजकीय स्कूल में इससे पहले भी दानी सज्जनों द्वारा सहयोग किया गया। यहां पर मुख्यद्वार, मां सरस्वती की प्रतिमा दान की गई। गांव के लोगों ने विद्यालय के खेल परिसर के लिए चार एकड़ जमीन भी स्कूल के नाम कर दी है। यहां पर समाज, सरकार के सहयोग से खेल संबंधित सुविधाएं मुहैय्या छात्रों को करवाई जाएगी। 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में स्कूल की छात्रा ने प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त किया। स्कूल के लिए वुशू की खेल नर्सरी भी मंजूर हो गई है। वुशू खेलने वाले खिलाड़ी यहां पर अपना पंजीकरण करवा सकते है। सरकार द्वारा इन खिलाड़ियों को भत्ता व अन्य प्रोत्साहन दिया जाता है। इस अवसर पर छबील दास, पूर्व सरपंच शमशेर, मा. राजू, मा. महाबीर, मांगेराम, सुनील, राजबीर चहल, सुखविंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed