फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Doctors will prescribe medicines by salt name and not by brand name

Jind News: ब्रांड से नहीं साल्ट नेम से दवाइयां लिखेंगे चिकित्सक

Tue, 11 Mar 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 11 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Doctors will prescribe medicines by salt name and not by brand name
10जेएनडी13: नागरिक अस्पताल के बाहर स्थापित किया गया जनऔष​धि केंद्र। संवाद - फोटो : संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में जन औषधि केंद्र खुल चुका है। ऐसे में ओपीडी कर रहे चिकित्सक दवा के ब्रांड से नहीं बल्कि साल्ट नेम प्रिस्क्राइब करेंगे, ताकि जिन्हें समझने में परेशानी नहीं होगी। जन औषधि केंद्र खोलने का मुख्य उद्देश्य ही आमजन को गुणवत्ता युक्त कम दाम में जेनरिक दवाएं उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन

अब अस्पताल में खुले जन औषधि केंद्र में दवाइयों सहित कंज्यूमेबल आइटम की संख्या धीरे-धीरे बढ़ा रहे हैं ताकि लोगों को सस्ती दरों पर अधिक से अधिक दवाएं उपलब्ध हो सकें। आमतौर पर ब्रांडेड दवाएं (पेटेंट दवाएं) महंगी होती हैं, जबकि जेनरिक दवाएं सस्ती होती हैं। प्रधानमंत्री जन औषधि योजना में जेनेरिक दवाएं ही होती हैं और 80 प्रतिशत तक सस्ती ही होती हैं। जेनेरिक दवाएं सस्ती होने के कारण लोग उसकी क्वालिटी और उसके पावर पर शक करने लगते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि जेनरिक दवाओं का असर भी ब्रांडेड दवाओं के समान ही होता है, क्योंकि इन दवाओं में भी वही सॉल्ट होता है, जो ब्रांडेड कंपनियों की दवाओं में होता है।
विज्ञापन


300 प्रकार की दवाइयां और 80 मेडिकल डिवाइस उपलब्ध
जन औषधी केंद्रों में करीब 1800 प्रकार की दवाइयां और 285 मेडिकल डिवाइस रखे जाते हैं। इस समय जींद के जन औषधी केंद्र पर फिलहाल 300 प्रकार की दवाइयां और 80 मेडिकल डिवाइस उपलब्ध हैं। पहले यह दवाइयां 100 तरह की रखी गई थी। धीरे-धीरे इनकी संख्या को बढाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में कार्यरत चिकित्सा ब्रांड से नहीं बल्कि सॉल्ट नेम से दवाइयां लिख रहे हैं। ओपीडी में मौजूद कोई भी डॉक्टर ब्रांड नही बल्कि साल्ट नेम से दवाइयां प्रिस्क्राइब करेगा। जिन्हें समझने में परेशानी नहीं होगी। जन औषधि केंद्र खोलने का मुख्य उद्देश्य ही आमजन को गुणवत्ता युक्त कम दाम में जेनरिक दवाइयां उपलब्ध कराना। अस्पताल में खुले जन औषधि केंद्र में दवाइयों सहित कंज्यूमेबल आइटम की संख्या धीरे-धीरे बढ़ा रहे हैं।
डाॅ. राजेश भोला डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed