फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Doctors will be on strike for two hours from 9 am to 11 am.

Jind News: सुबह 9 से 11 बजे तक चिकित्सक रहेंगे दो घंटे हड़ताल पर

Sat, 09 Dec 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 09 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Doctors will be on strike for two hours from 9 am to 11 am.
08जेएनडी23 : हड़ताल को लेकर रणनीति बनाते सरकारी सेवाओं में कार्यरत चिकित्सक। संवाद
जींद। सुबह नागरिक अस्पताल में अपनी बीमारी का इलाज करवाने वाले लोग शनिवार को 11 बजे के बाद ही अस्पताल में आए क्योंकि सुबह नौ बजे से 11 बजे चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाएं ही चलेंगी। सांकेतिक हड़ताल को सफल बनाने के लिए चिकित्सकों ने बैठक की। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. विजेंद्र ढांडा, उपप्रधान डॉ. संदीप लोहान ने बताया कि सुबह नौ बजे से 11 बजे तक जिलेभर के सभी चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रहेंगे। यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो फिर वह भविष्य में बड़ा फैसला लेने को मजबूर होंगे। डॉ. ढांडा ने बताया कि उनकी मांग विशेषज्ञ डॉक्टरों का अलग से कैडर बनाने, गतिशील सुनिश्चित कॅरियर प्रगति (एसीपी) योजना लागू हो। एसएमओ की सीधी भर्ती पर तुरंत रोक लगाई जाए। पीजी के लिए बॉन्ड राशि एक करोड़ से 50 लाख किए जाने की मांग। ग्रामीण क्षेत्रों को दूरस्थ घोषित कर पीजी कोटा बहाल करने की मांग। डॉक्टरों के लिए पीजी कोटा। स्पेशलिस्ट के लिए अतिरिक्त इंसेटिव। डॉक्टर की 10 साल में प्रमोशन। जल्द पीजी पॉलिसी बनाने की मांग। बैठक में सभी डॉक्टरों ने हड़ताल को कामयाब बनाने के लिए रणनीति बनाई।
विज्ञापन

दो घंटे तक चिकित्सकों ने हड़ताल का आह्वान किया है। इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से चलेंगी। मरीजों को इमरजेंसी में देखा जाएगा। किसी भी मरीज को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इमरजेंसी में चिकित्सकों की संख्या बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed