{"_id":"694ae7135e995dd29e031f3b","slug":"doctors-going-to-court-disrupts-work-and-is-not-in-the-best-interest-of-patients-jind-news-c-199-1-sroh1009-145890-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डॉक्टरों के कोर्ट जाने से काम होता है प्रभावित, मरीजों के हित में उचित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डॉक्टरों के कोर्ट जाने से काम होता है प्रभावित, मरीजों के हित में उचित नहीं
विज्ञापन
23जेएनडी33: नागरिक अस्पताल । फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने व मरीजों की सुविधा को देखते हुए पीएमओ ने सभी चिकित्सा अधिकारियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्पष्ट किया है कि जब भी किसी अधिकारी की कोर्ट एविडेंस होती है तो उसे अनिवार्य रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ही किया जाए।
कार्यालय आदेश के अनुसार वीडियो कॉन्फ्रेंस की सुविधा नागरिक अस्पताल में प्रधान चिकित्सा अधिकारी की लेखा शाखा में उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए संबंधित अधिकारी को एचकेआरएनएल कर्मचारी मुकेश के पास वीडियो कॉन्फ्रेंस का सेटअप करवाना सुनिश्चित करना होगा। आदेश में यह भी निर्देश हैं कि कोर्ट एविडेंस के नाम पर ओपीडी कार्य प्रभावित न हो इसके लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
कई बार चिकित्सा अधिकारी कोर्ट एविडेंस के दौरान न तो किसी अन्य अधिकारी से नोट लिखवाकर कार्यालय में जमा करवाते हैं और न ही कोर्ट से लौटने के बाद अपनी उपस्थिति (हाजरी) प्रधान चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाते हैं। अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था प्रभावित होती है जो कि मरीजों के हित में उचित नहीं है।
विज्ञापन
जब भी कोई चिकित्सा अधिकारी कोर्ट एविडेंस पर जाए तो अपनी अनुपस्थिति के दौरान किसी अन्य चिकित्सा अधिकारी से ओपीडी संबंधी आवश्यक नोट लिखवाकर प्रधान चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा कोर्ट से प्राप्त हाजरी भी उसी दिन कार्यालय में जमा करानी होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सभी अधिकारियों को इन आदेशों की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोर्ट कार्यों के साथ-साथ मरीजों को समय पर और सुचारू स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद