फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Doctor murder case... Even after 24 hours police is empty handed, no clue of the attackers

Jind News: डॉक्टर हत्याकांड...24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, हमलावरों का नहीं लगा सुराग

Sun, 27 Jul 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 27 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Doctor murder case... Even after 24 hours police is empty handed, no clue of the attackers
26जेएनडी12-मृतक विकास का सुनसान पड़ा घर। संवाद
जींद। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा के डॉक्टर बेटे विकास शर्मा की वीरवार की रात हुई चाकू घोंपकर हत्या के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस आठ हत्यारोपियों को सुराग तक नहीं लगा सकी है। वहीं, पानीपत में एक निजी अस्पताल में भर्ती हत्यारोपी अनिल और हैप्पी के भी बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन

डॉ. विकास की मां रामरति उर्फ शीला ने बेटे की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि अगर दो दिन में हत्यारों का एनकाउंटर नहीं किया गया तो उनका परिवार सड़क पर उतरेगा।
विज्ञापन

पिता शिवकुमार शर्मा ने आशंका जताई है कि उनके बेटे की हत्या में असंध के एक हिस्ट्रीशीटर का नाम सामने आया है। पुलिस कह रही है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष और शिक्षामंत्री ने परिजनों से की बात
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शनिवार को डॉ. विकास के पिता पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा से फोन पर बात की। उन्होंने शिवकुमार शर्मा को सांत्वना दी और आश्वासन दिया कि किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। शिक्षामंत्री रविवार को डॉ. विकास के घर आएंगे।
वर्जन-
-घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए हैं। पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। दोनों हत्यारोपी बयान देने में सक्षम नहीं हैं। जल्द ही पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

-कुलदीप सिंह, एसपी, जींद

26जेएनडी12-मृतक विकास का सुनसान पड़ा घर। संवाद

26जेएनडी12-मृतक विकास का सुनसान पड़ा घर। संवाद

26जेएनडी12-मृतक विकास का सुनसान पड़ा घर। संवाद

26जेएनडी12-मृतक विकास का सुनसान पड़ा घर। संवाद

26जेएनडी12-मृतक विकास का सुनसान पड़ा घर। संवाद

26जेएनडी12-मृतक विकास का सुनसान पड़ा घर। संवाद

26जेएनडी12-मृतक विकास का सुनसान पड़ा घर। संवाद

26जेएनडी12-मृतक विकास का सुनसान पड़ा घर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed