{"_id":"588e26d24f1c1b2d3de80394","slug":"doctor-hospital-seal-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी डॉक्टर दंपत्ति के खिलाफ केस, अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी डॉक्टर दंपत्ति के खिलाफ केस, अस्पताल सील
jind
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अवैध गर्भपात के आरोप में अर्बन एस्टेट स्थित पूनिया अस्पताल पर की गई स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया है। वहीं चिकित्सक दंपत्ति महिला चिकित्सक डॉ. सरोज पूनिया व उसके पति डॉ. बीएस पूनिया के खिलाफ एमटीपी और सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के अनुसार प्रशासन पहले ही इस मामले में लगा था। जिस समय डमी ग्राहक से चिकित्सक ने पैसे लिए, उसी दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मार दिया था, लेकिन आरोपी चिकित्सक दंपत्ति ने अपना कमरा बंद कर लिया। इसके बाद जब अस्पताल की तलाशी लेनी चाहिए तो ऐसा नहीं करने दिया गया। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया था। सिविल सर्जन के अनुसार पुलिस बल मिलने के बाद सील खोल कर तलाशी ली जाएगी। गौरतलब है कि अवैध तौर पर गर्भपात के आरोप में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी की थी।
महिला का हुआ गर्भपात
जिस महिला को स्वास्थ्य विभाग ने डमी ग्राहक बनाया था, उसका भी शनिवार रात गर्भपात हो गया। सिविल सर्जन के अनुसार डॉ. सरोज पूनिया ने एक इंजेक्शन लगाया था और चार गोली खाने के लिए दी थी। इसमें से दो गोली मौके पर ही खिलाई गई और दो बाद में खाने के लिए दी थी। इनको स्वास्थ्य विभाग ने बरामद कर लिया है।