फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Do not take any medicine without doctor's advice: Dr. Kadian

बिना चिकित्सक की सलाह के कोई दवा न लें : डॉ. कादियान

Mon, 11 Sep 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 11 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Do not take any medicine without doctor's advice: Dr. Kadian
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में सोमवार को विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें आमजन को सुझाव दिया गया कि बिना डाक्टर के सलाह के कोई दवा न लें ।


पीएमओ डॉ. जितेंद्र कादियान ने कहा कि जब भी आप उपचार करवाने के लिए आएं तो डॉक्टर को सलाह न दें। उनकी बताई दवा ही लें। दवा की मात्रा अपनी इच्छा से न बढ़ाएं और प्रमाणित डॉक्टर की दवा का ही प्रयोग करें। दवा लेते समय उनकी गुणवत्ता का ध्यान रखें। डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि चिकित्सा त्रुटि के कारण मरीजों का न केवल उपचार प्रभावित होता है बल्कि कई बार मरीज अपनी जान भी गवां देते हैं। मरीज को चाहिए कि चिकित्सक द्वारा जो दवा बताई गई है उसकी ओवरडोज न लें। दवा की मात्रा अपनी इच्छा से न बढ़ाएं। यदि मरीज अपने उपचार करे लेकर जागरूक रहता है तो इस समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। डॉ. अरविंद, डॉ. विनिता ने कहा कि चिकित्सा में त्रुटि को लेकर आमजन को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें मरीजों को बताया जा रहा है कि वह किस तरह से अपने स्तर पर इन गलतियों को होने से रोक सकते हैं। मरीजों को डॉक्टर को पूरी जानकारी देनी चाहिए। कई बार डायलिसिस करवाने आए मरीज जरूरी इंजेक्शन को लगवाने से दूरी बना लेते हैं जिससे नुकसान होता है। वहीं कई मरीज अन्य बीमारी से पीडि़त होते हैं लेकिन उसकी जानकारी नहीं देते। जो न केवल उनके लिए बल्कि उनके संपर्क में आने वालों के लिए घातक होता है। यदि मरीज पर्याप्त जानकारी व डॉक्टर की सलाह मानें तो चिकित्सा में त्रुटि को दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र कादियान ने शिरक्त की, जबकि डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, डॉ. अरविंद, डॉ. विनिता ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed