फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Divya and Santi hoisted the flag on 16,500 feet high Rinock Peak

Jind News: 16,500 फीट ऊंची रिनॉक पीक पर दिव्या व सैंटी ने लहराया परचम

Wed, 27 Dec 2023 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Divya and Santi hoisted the flag on 16,500 feet high Rinock Peak
रोहतक। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सिक्किम में स्थित 16,500 फीट ऊंची रिनॉक पीक के लिए 28 दिवसीय पर्वतारोहण अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के राजकीय विद्यालयों से 22 छात्र, 22 छात्राएं और 7 अध्यापक कुल 51 सदस्यों का चयन उनकी योग्यता अनुसार पोर्टल के माध्यम से किया गया। इस अभियान का नेतृत्व कंटिजेंट लीडर श्रवण कुमार विज्ञान अध्यापक करनाल ने किया।
विज्ञापन

अभियान में रोहतक की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड की छात्रा दिव्या और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसिया के छात्र सैंटी ने भाग लिया। छात्रा दिव्या की इस सफलता पर प्राचार्य पुष्पलता, अनिता दहिया व स्टाफ सदस्यों ने हार्दिक बधाई दी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद एसोसिएट कंसलटेंट और कार्यक्रम संयोजक राम कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग की ओर से भेजी गई टीम को इस पीक को क्लाइंब करने से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर के हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट दार्जिलिंग में ट्रेनिंग करवाई गई।
विज्ञापन

कंजिजेंट लीडर श्रवण सिंह के नेतृत्व में टीम यक्षुम 5750 फीट, शोका 9700 फीट और जोंगरी 12,700 फीट से होती हुई कंचनजंगा बेस कैंप 14,700 फीट तक पहुंची। बीच में छात्रों को उबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्ते, जंगल, शीतलहर, बरसात और बर्फबारी का सामना करना पड़ा। इन सब से जूझते हुए सरकारी स्कूल के इन विद्यार्थियों ने अंत में 16,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित रिनॉक पीक को फतहकर वहां तिरंगे के साथ-साथ हरियाणा शिक्षा विभाग का भी परचम लहराया। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने छात्रों की इस ऐतिहासिक सफलता पर छात्रों को बधाई दी और इस उपलब्धि को रिकॉर्ड में दर्ज करने की बात कही। हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट कंचनजंगा बेस कैंप से रिनॉक पिक तक पहुंचने वाला 15 से 18 वर्ष की आयु में सबसे कम समय में पहुंचने वाला दल है। हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट के प्रधानाचार्य कप्तान जयकिशन ने हरियाणा के छात्र-छात्राओं को वॉकी टॉकी पर बधाई दी और बताया की इस आयु वर्ग के छात्र व छात्राओं ने पहली बार इतनी ऊंचाई पर एक साथ एक्सपीडिशन किया। इसमें में एस्कॉर्ट टीचर के रूप में हिसार से संदीप कुमार ललित कला प्राध्यापक, झज्जर से मंजू गणित प्राध्यापिका, करनाल से संजीव संस्कृत प्राध्यापक, पंचकूला से कृष्णा राठी भूगोल प्राध्यापक, रोहतक से अनीता अंग्रेजी प्राध्यापिका और फतेहाबाद से निशा गणित प्राध्यापिका ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed