फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   District's pilgrimage sites will be rejuvenated: Chhabra

जिले के तीर्थ स्थलों का होगा कायाकल्प : छाबड़ा

Sun, 17 Sep 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 17 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
District's pilgrimage sites will be rejuvenated: Chhabra
16जेएनडी16: कालवा तीर्थ का दौरा करती कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड की तीर्थ मॉनिटरिंग कमेटी की टीम। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तीर्थ मॉनिटरिंग कमेटी के अधिकारियों ने शनिवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की 48 कोस की परिधि में आने वाले तीर्थ स्थलों का कायाकल्प व सुंदरीकरण कराने के लिए जिले के छह तीर्थ स्थलों का दौरा किया। इस दौरान तीर्थ की लोकल कमेटी व ग्राम पंचायत की ओर से दिए गए प्रस्ताव के अनुसार कराए जाने वाले विकास कार्यों का एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तीर्थ मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा की अध्यक्षता में कमेटी ने हाट गांव के हटकेश्वर तीर्थ, कालवा के ययाति तीर्थ, जामनी के जगदमनी, ढाठरथ, कहसुन आदि तीर्थ स्थलों का दौरा किया। इन धार्मिक स्थलों के लिए बनी लोकल कमेटी और ग्राम पंचायत से मिलकर वहां करवाए जाने वाले विकास कार्यों का ब्योरा लिया और एस्टिमेट बनाने के निर्देश जारी किए। मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी तीर्थ स्थलों पर विकास कार्यों के लिए एस्टिमेट तैयार करवाया जा रहा है ताकि बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों, श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। प्राथमिक चरण में सभी तीर्थ स्थलों पर पार्किंग की सुविधा, शौचालय, बैंच, तीर्थ स्थलों पर पहुंचने का पक्का रास्ता, डस्टबिन, लाइट की समुचित व्यवस्था, घाटों पर पत्थर लगाए जाएंगे। सफाई की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि तीर्थ स्थलों के विकास होने से वहां श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी और स्थानीय लोगों की और भी अपने तीर्थ स्थलों के प्रति धार्मिक आस्था बढेगी, वहां पर आमदनी के साधन भी बढ़ेंगे। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा खासकर युवाओं को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


बाक्स

तीर्थ स्थलों पर विकास पर धन की कमी नहीं आएगी आड़े

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की टीम कालवा गांव के ययाती तीर्थ स्थल पर पंहुची। वहां जिला परिषद के सदस्य हैप्पी कुंडू तथा तीर्थ की लोकल कमेटी ने तीर्थ स्थल पर होने वाले विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव कमेटी के समक्ष रखा। कालवा कमेटी के सदस्यों ने मांग की कि तीर्थ स्थल की आसपास के क्षेत्र के लोगों में ययाती तीर्थ बहुत धार्मिक आस्था है। लोग दूर-दूर से यहां पूजा अर्चना के लिए आते है, तीर्थ के सुंदरी में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए। इस पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि सरकार के पास तीर्थ स्थलों पर विकास करवाने के लिए धन की कोई कमी नहीं है, ग्राम पंचायत की तरफ से जो भी मांग रखी गई है उसको पूरा करवाने की हर संभव कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अजय कटारिया, गांव के सरपंच सलेंद्र, पंच सुमित, धीरा, परमजीत, रामकुमार, निटू, अनिल, विनोद तथा तीर्थ कमेटी के प्रधान सुल्तान सिंह, कोषाध्यक्ष मास्टर सतबीर, भरथा राम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed