{"_id":"6740ec6f9cd94a0be10faae7","slug":"district-youth-festival-falls-victim-to-chaos-jind-news-c-199-1-sroh1006-126099-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अव्यवस्था की भेंट चढ़ा जिला युवा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अव्यवस्था की भेंट चढ़ा जिला युवा महोत्सव
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणवीर सिंह विश्वविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। कार्यक्रम में बैठने के लिए छात्र-छात्राओं को जगह नहीं मिली और छात्र मंच के सामने ही हंगामा करते रहे। इस कारण महोत्सव में पूरा दिन अव्यवस्था का माहौल बना रहा।
हालांकि, कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में पुलिस और एनसीसी के जवान लगे हुए थे, लेकिन फिर भी अव्यवस्थाओं का दौर जारी रहा। डॉ. हरिचंद मिड्ढा ऑडिटोरियम के पांचों गेट पर युवाओं का जमावड़ा लगा हुआ था। वहीं, मंच के सामने भी युवा खड़े थे और पीछे बैठे छात्र-छात्राएं दिखाई न देने पर हंगामा कर रहे थे। शुक्रवार को दूसरे दिन मुख्यातिथि के रूप में सीआरएसयू से प्रो. एस के सिन्हा और आईटीआई जींद के प्राचार्य अनिल गोयल ने शिरकत की। महोत्सव में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन दिखाया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी, प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक, जसबीर सिंह मोर, ओमपाल प्राचार्य, विनीत कुमार, जिला समन्वयक, सुरेश पूनिया, जीशान, कोमल वर्मा मौजूद रही।
बॉक्स
ये रहे परिणाम
अंतिम दिन ग्रुप फॉक डांस में राजकीय महाविद्यालय सफीदों के सावन का ग्रुप प्रथम, राजकीय महाविद्यालय जींद के संपत सिंह का ग्रुप द्वितीय और राजीव गांधी एजुकेशन सोसाईटी से प्रिया का ग्रुप तृतीय रहा। फॉक सॉन्ग में राजकीय महाविद्यालय सफीदों के सावन का ग्रुप प्रथम, राजीव गांधी एजुकेशन सासाईटी की सुदीक्षा का ग्रुप द्वितीय रहा। सोलो फॉक डांस में राजकीय महाविद्यालय सफीदों के तुषार प्रथम, राजकीय महाविद्यालय जींद के गौरव द्वितीय व राजकीय महाविद्यालय जींद की गीतांजली तृतीय रही। सोलो फॉक सॉन्ग में विजय प्रथम, राजकीय महाविद्यालय सफीदों का साहिल द्वितीय और राहुल तृतीय रहा। कविता में राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल नगूरां से अंजली प्रथम, राजकीय आईटीआई डूमरखा से मनीषा द्वितीय और राजकीय आईटीआई नरवाना से नीशू तृतीय स्थान पर रही। कहानी लेखन में राजकीय आईटीआई नरवाना से तन्नू प्रथम, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल जींद से हर्षिता द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय जींद के अशोक तृतीय स्थान पर रहे। पेंटिंग में शिक्षा प्रथम, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल अलेवा के विवेक द्वितीय और राजकीय महिला आईटीआई जींद की नेहा तृतीय स्थान पर रही। भाषण में प्रिया प्रथम, राजकीय आईटीआई नरवाना से रितु द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय जींद से हर्ष तृतीय स्थान पर रहे। फोटोग्राफी में राजकीय महाविद्यालय जींद से जतिन प्रथम, सौरभ द्वितीय और डीएवी स्कूल से त्रियांक शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।