जींद। इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन की जिलास्तरीय मासिक बैठक जिलाध्यक्ष वेटरन राजेंद्र सिंह रेढू की अध्यक्षता में जाट धर्मशाला में हुई। इसमें वेटरन बलवान सिंह ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का सभा में शामिल होने पर स्वागत किया। बैठक में वेटरन रमेश जागलान ने पिछले महीने की सभा का ब्योरा दिया। उपाध्यक्ष वेटरन जोगिंद्र सिंह खटकड़ ने ईसीएचएस मोबाइल एप के बारे में जानकारी देते हुए 64 केबी ईसीएचएस कार्ड बनवाने के लिए कहा। जिला अध्यक्ष वेटरन राजेंद्र सिंह रेढू ने सैनिकों के कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर राजबीर चौहान, रमेश जागलान, अमरनाथ जागलान, नरेंद्र लाठर, सतबीर रवीश, वीरेंद्र सिंह, रमेश, जयपाल, सतबीर लाठर, चांदी राम, रामकिशन, राजकुमार, रणधीर चहल, नरेंद्र मान, राम निवास, कप्तान सिंह, बलजीत, गोपी राम, राजकिशन मौजूद रहे।

जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्न- फोटो : जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्ना गोवंश।