फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   District got 32 sports nurseries

खडेल नर्सरियों को लेकर खिलाडिय़ों का इंतजार खत्म

Thu, 14 Apr 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
District got 32 sports nurseries
जींद। खेल नर्सरियों को लेकर पिछले छह महीनों से चल रहा खिलाड़ियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। खेल निदेशालय ने जिले में 32 खेल नर्सरियों को आवंटित किया है। इन खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण लेने से पहले खिलाड़ी का पहले ट्रायल लिया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार खिलाड़ी को खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

खेल विभाग ने नर्सरियों में ट्रायल को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। इतना ही नहीं जिला खेल विभाग अधिकारी कार्यालय की ओर से प्रशिक्षकों की भी ट्रायल को लेकर ड्यूटी लगा दी है। अलाट हुई खेल नर्सरियों में प्रशिक्षकों की ओर से मौके पर जाकर ही ट्रायल लिया जाएगा। आवंटित 32 खेल नर्सरियों के लिए अब ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होगी। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग कार्यालय में लगभग 27 खेल प्रशिक्षक हैं। इनकी ओर से ट्रायल की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिले भर में अलाट हुई प्रत्येक खेल नर्सरी में 25-25 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
खेल विभाग के मुख्यालय ने जिले के सरकारी, निजी स्कूलों, कोचिंग सेंटर और खेल परिसरों में कुल 32 खेल नर्सरियां अलाट की हैं। इनकी आगे की प्रक्रिया को लेकर जिला खेल विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशिक्षकों की भी ड्यूटी लगा दी गई हैं। यह प्रशिक्षक नर्सरियों में जाकर ट्रायल लेंगे। 12 अप्रैल से ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -संतोष धीमान जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
इन स्कूलों में आवंटित हुईं खेल नर्सरियां
जींद। जिले के 31 स्कूलों में खेल नर्सरियां आवंटित की गई हैं। इनमें जीएसएसएस करसिंधु में कबड्डी (बालक), जीएसएसएस रामराय में स्वीमिंग (बालक), जीएसएसएस नरवाना में हाकी (बालक), जीएचएस खरड़वाल में एथलेटिक्स (बालक), जीएसएसएस रामराय में स्वीमिंग (बालिका), जीएमएसएसएस बेलरखां में फुटबाल (बालिका), कस्तूरबा गांधी विद्यालय सफाखेड़ी में बास्केटबाल (बालिका), अरोही सीनियर सेकेंडरी स्कूल हसनपुर में एथलेटिक्स (बालिका), महासिंह मेमोरियल स्कूल बराह खुर्द में कबड्डी (बालिका), सीबीएसएमएस निडानी में रेसलिंग (बालक), डीएवी स्कूल जींद में फेंसिंग लड़कियां, दालमवाला स्कूल में एथलेटिक्स (बालक), शिवानिया पब्लिक स्कूल उचाना में एथलेटिक्स (बालक-बालिका), इरा इंटरनेशनल स्कूल डूमरखां में हैंडबाल (बालक), ज्ञानधारा पब्लिक स्कूल कालवन में बाक्सिंग लड़कियां, एवरेस्ट हाई स्कूल बुआना में कबड्डी (बालक) के लिए नर्ससी एलाट की गई है।

परशुराम एसएसएस गांगोलीमें रेसलिंग(बालिका), एसडी स्कूल नरवाना में हाकी (बालिका), सरस्वती स्कूल दनौदा में हैंडबाल(बालिका), कन्या गुरूकुल उचान में कबड्डी (बालक), भारत स्कूल धरौदी में कबड्डी (बालिका), मोहित अखाड़ा जींद में रेसलिंग (बालक), महाबीर कुश्ती अकेडमी जींद में फुटबाल (बालिका), मेजर ध्यानचंद सोसाइटी उचाना में कबड्डी (बालिका), स्पीड खेल अकेडमी में हैंडबाल (बालक), राजीव गांधी खेल परिसर ईगराह में एथलेटिक्स (बालक), राजीव गांधी खेल परिसर ईगराह में कबड्डी (बालक), राजीव गांधी खेल परिसर अलेवा में एथलेटिक्स (बालक), राजीव गांधी खेल परिसर अलेवा में कबड्डी (बालक), राजीव गांधी खेल परिसर गांगोली मे रेसलिंग (बालक), राजीव गांधी खेल परिसर बरसोला में एथलेटिक्स (बालक) नर्सरी अलाट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed