फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   District Bar Association President's turban tied on Vikas Lohan's head

Jind News: विकास लोहान के सिर बंधी जिला बार एसोसिएशन की प्रधानी की पगड़ी

Sat, 11 Jan 2025 01:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 01:18 PM IST
विज्ञापन
District Bar Association President's turban tied on Vikas Lohan's head
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदा​धिकारी खुशी मनाते हुए। अ​धिवक्ता - फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
जींद। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान समेत चारों पदों पर चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। प्रधान पद पर विकास लोहान को बार ने जितवाकर जिम्मेदारी सौंपी। इसके अतिरिक्त विशाल खटकड़ को उपप्रधान, संदीप कौशिक को सचिव तो विजय सोलंकी को सहसचिव की जिम्मेदारी मिली है। अब एक वर्ष के लिए नियुक्त हुए नए पदाधिकारी ही बार में होने वाले कार्यों का निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन में प्रधान समेत अन्य सभी पदाें पर 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इसमें प्रधान पद पर तीन, उपप्रधान पद पर तीन, सचिव पद पर तीन व सहसचिव पद पर दो उम्मीदवार आमने सामने थे। प्रधान पद पर जीतने वाले उम्मीदवार विकास लोहान पिछली बार प्रधान पद के चुनाव में हार गए थे। प्रधान बनने के लिए विकास लोहान ने पिछले चुनाव में हारने के बाद ही तैयारी शुरू कर दी थी। इस बार चुनाव में 118 मतों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बाक्स
प्रधान पद पर किसको मिले कितने मत
प्रधान पद को लेकर बार में 982 मतों में से 887 मत पोल हुए, जबकि आठ वोट रद्द हो गए। इसमें 879 मतों की गिनती हुई। प्रधान बने विकास लोहान को 489, अरविंद लाठर को 371, बिजेंद्र लाठर को 19 वोट प्राप्त हुए। इसमें 118 मतों से विकास लोहान को जीत प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
उपप्रधान पद पर मिले मत
उपप्रधान पद पर 982 मतों में से 887 वोट पोल हुए, जबकि छह वोट रद्द हुए। चुनाव में 881 अधिवक्ताओं के मतों की गिनती हुई। इसमें उपप्रधान पद पर विशाल खटकड़ को जीत मिली। विशाल खटकड़ को 361 मत मिले, अजय कुंडू को 293, ज्योति यादव को 227 मत प्राप्त हुए। चुनाव में विशाल खटकड़ की उपप्रधान पद पर 68 मतों से जीत हुई।
बाक्स
सचिव पद पर मिले मत
सचिव पद पर 982 मतों में से 887 मत पोल हुए, छह मत रद्द हुए। इसमें 881 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। सचिव पद पर सबसे ज्यादा मत संदीप कौशिक को 588 मत मिले, विजेंद्र नेहरा को 186 मत, आरती लाठर को 107 वोट मिले। इसमें संदीप कौशिक का 402 मतों से जीत मिली।

बाक्स
सहसचिव पद पर मिले मत
सहसचिव पद पर दो उम्मीदवार थे। इसमें पोल हुए 887 मतों में से पांच वोट रद्द हुए, जबकि 882 अधिवक्ताओं के मतों में से विजय सौलंकी को जीत मिली। विजय सौलंकी को 632 वोट प्राप्त हुए, जबकि प्रशांत लखीना को 250 वोट मिले। इसमें 382 मतों से प्रशांत लखीना को जीत मिली।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed