{"_id":"57698fe04f1c1b8c1bb4856f","slug":"distorsion-25-lack-by-call-ask-ex-sarpanch-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सरपंच को फोन कर मांगी 25 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सरपंच को फोन कर मांगी 25 लाख की रंगदारी
jind
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
गांव ढाठरथ के पूर्व सरपंच को अज्ञात लोगों ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी और 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पुलिस ने पूर्व सरपंच के फोन पर आए नंबर के आधार पर रंगदारी मांगने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव ढाठरथ निवासी पूर्व सरपंच नरेश के फोन पर मंगलवार सुबह अज्ञात लोगों ने फोन किया और जान से मारने की धमकी देते हुए 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। राशि नहीं देने पर इसके गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। धमकी भरी कॉल आने पर पूर्व सरपंच ने तुरंत ही इसके बारे में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और उनके पास आए नंबर की जांच साइबर टीम को सौंप दी। साइबर क्राइम की टीम नंबर की आईडी के आधार पर धमकी देने वालों लोगों की तलाश शुरू कर दी।
पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि धमकी देकर रंगदारी मांगने की शिकायत आई है। नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि धमकी देकर रंगदारी मांगने की शिकायत आई है। नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन