फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Disrupted train schedules, passengers forced to wait

Jind News: ट्रेनों का बिगड़ा शेड्यूल, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

Sat, 22 Nov 2025 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Disrupted train schedules, passengers forced to wait
22जेएनडी20: रेलवे जंक्शन पर रेल के देरी से आने के कारण लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
जींद। पिछले कई दिनों से लेट चल रहीं ट्रेनों की वजह से यात्री परेशान हैं। शनिवार को अवध-असम एक्सप्रेस, दिल्ली-जाखल पैसेंजर, दिल्ली-नरवाना पैसेंजर समेत कई ट्रेनें अपने तय समय से तीन से चार घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। इस कारण यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली और रोहतक के बीच छह माह से ट्रेक बदलने का काम चल रहा है। इस कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है और शेड्यूल पूरी तरह बिगड़ गया है। रोजाना यात्रियों को ट्रेनों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली-जाखल पैसेंजर ट्रेन (संख्या 54035) अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे 48 मिनट की देरी से जींद जंक्शन पहुंची। ट्रेन के लेट होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। दिल्ली से शाम को रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन को शकूरबस्ती में सिग्नलिंग सिस्टम में तकनीकी दिक्कतों के कारण पहली ही रोक दिया गया। ट्रेन के लेट होने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन को दिल्ली नहीं रोहतक से चलाया जाए-यात्री
यात्री मुकेश, सुनील, अनिल, प्रवीण का कहना है कि पिछले छह माह से यात्री ट्रेनों की देरी से आने की समस्या झेल रहे हैं। पैसेंजर ट्रेन दिल्ली की तरफ से आती हैं उनको दिल्ली की बजाए रोहतक से चलाया जाना चाहिए। जिससे जुलाना, जींद, उचाना और नरवाना के यात्रियों को समय पर ट्रेन की सुविधा मिल सके। पिछले काफी दिनों से ट्रेन लेट चल रही हैं। रेलवे को ऐसी स्थिति में यात्रियों को समय-समय पर सूचना देनी चाहिए। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि ट्रेन संचालन को समयबद्ध किया जाए ताकि यात्रा सुगम और सुविधाजनक बन सके।

वर्जन
ट्रेनों की देरी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पिछले कई दिनों से शकूरबस्ती के पास काम चल रहा है। इसके कारण ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। -जेएस कुंडू, अधीक्षक,रेलवे जंक्शन जींद
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article