{"_id":"6a304134edb075350a029a81","slug":"discussion-on-the-proposals-of-chintan-shivir-in-the-panchayat-of-naugama-khap-jind-news-c-199-1-sroh1009-155130-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नौगामा खाप की पंचायत में चिंतन शिविर के प्रस्तावों पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नौगामा खाप की पंचायत में चिंतन शिविर के प्रस्तावों पर मंथन
विज्ञापन
फोटो कैप्शन, नौगामा खाप की बैठक में मौजूद खाद के सदस्य ।
- फोटो : सांकेतिक
जींद। सर्वजातीय नौगामा खाप की पंचायत सोमवार को खाप चबूतरे पर आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता नौगामा खाप के प्रधान जयबीर लोहान ने की। बैठक में हाल ही में कुरुक्षेत्र जाट धर्मशाला में आयोजित चिंतन शिविर में पारित प्रस्तावों को नौगामा खाप क्षेत्र में प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि समाज में शिक्षा, सामाजिक एकता, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए चिंतन शिविर में लिए गए निर्णयों को जमीनी स्तर पर लागू करना जरूरी है। इसके लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने पर बल दिया गया।
बैठक में खाप पदाधिकारियों और किसानों के प्रतिनिधियों ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने और समाज के विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर नौगामा खाप के उपप्रधान जयबीर ढुल (ईक्कस), राजबीर फौजी, सचिव धर्मपाल सिंह घिमाना, प्रदीप घिमाना, सज्जन रेड्डू, भारतीय किसान यूनियन नौगामा खाप के प्रधान रमेश इगराह, भाकियू जींद के प्रधान बिंदर नंबरदार व अन्य व्यक्ति मौजूद रहे। पंचायत का संचालन उमेद सिंह जागलान, प्रवक्ता सर्वजातीय नौगामा खाप ने किया।