फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Discussion on improving education

Jind News: पढ़ाई में सुधार को लेकर विचार-विमर्श

Sat, 24 May 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 24 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Discussion on improving education
23जेएनडी16-शुक्रवार को आयोजित क्लचरल फेस्ट के समापन में भाग लेते, विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक
जींद। निपुण हरियाणा मिशन के एफएलएन कार्यक्रम के तहत कक्षा तत्परता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी प्राथमिक और मिडिल विद्यालयों में पीटीएम और सीआरपी फेस्ट का आयोजन किया गया। वहीं स्कूल प्रबंधन कमेटी का गठन भी किया गया। पीटीएम में शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों की कमजोरी को जानकर उन्हें दूर करने का प्रयास किया ताकि वह पढ़ाई में और बेहतर कर सकें।
विज्ञापन

वहीं कल्चरल फेस्ट में अभिभावकों ने अपने बच्चे की सीखी हुई दक्षताओं की जानकारी ली। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी शिक्षण सत्र के लिए मानसिक, बौद्धिक और शैक्षणिक रूप से तैयार करना है। सीआरपी फेस्ट में शैक्षणिक गतिविधियों, मॉडल, चार्ट, पोस्टर, वर्कशीट और नवाचारों का अत्यंत मनोहारी प्रदर्शन किया गया। रेडीनेस कार्यक्रम के तहत क्लस्टर अनुसार सभी विद्यालयों मे संबंधित सीआरसी, एबीआरसी, डाइट फैकल्टी ने विद्यालयों का अवलोकन करते हुए स्टाफ सदस्यों और अभिभावकों को प्रेरित किया। अध्यापकों ने 42 दिन के दौरान पिछली ऑब्जरवेशन के आधार पर दोहराई करवाई।
विज्ञापन

एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर राजेश वशिष्ठ ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियोंं में बुनियादी साक्षरता और गणित कौशल का विकास करता है और उन्हें स्कूल के वातावरण से सहज महसूस कराता है। रेडीनेस कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने शिक्षकों के नेतृत्व में रोजाना खेल-खेल में कविता गान और कहानी सुनाकर पढ़ाई को रोचक तरीके से जानकारी हासिल की। इसके साथ बच्चों को मिट्टी और रेत पर उंगलियों से आकृति बनाकर बच्चों को विभिन्न अंकों के बारे में प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपी फेस्ट का हुआ आयोजन
जिले के सभी प्राथमिक और मिडिल विद्यालयों मे सीआरपी फेस्ट को त्योहार के रूप में मनाया गया। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन कमेटी का भी गठन किया गया है और पीटीएम भी हुई। पीटीएम में अभिभावकों ने बच्चों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी हासिल की।
-डॉ. सुभाष वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed