फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Discussion held on setting up a Joint Coordination Committee

संयुक्त तालमेल कमेटी बनाने पर किया विचार-विमर्श

Sat, 10 Sep 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Discussion held on setting up a Joint Coordination Committee
जींद। राजकीय रिटायर्ड कर्मचारी-अधिकारी एसोसिएशन की बैठक शनिवार को जाट धर्मशाला में हुई। इसमें मुख्य रुप से एसोसिएशन के राज्य उपप्रधान मियां सिंह खटकड़ ने शिरकत की। बैठक में सबसे पहले सम्मत सिंह, चंदा सिंह व रामचंद्र ढिल्लों की पत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रखा। बैठक में सभी संगठनों की संयुक्त तालमेल कमेटी बनाने विचार किया गया।
विज्ञापन

महासचिव कुलदीप सिंह गोयत ने कहा कि 14 सितंबर को रोहतक में संयुक्त कर्मचारी तालमेल कमेटी बनाने को लेकर बैठक होगी। इसके लिए सभी संगठनों से बातचीत की जा रही है। उनकी एसोसिएशन भी इस बैठक में विशेष रूप से भाग लेगी। जिला प्रधान किताब सिंह भनवाला ने कहा कि एक जनवरी 2016 सेपहले रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन रिविजन मामले में एक रिटायर्ड कर्मचारी के चार साल से लंबित मामलों के बारे में एसोसिएशन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी में नियुक्त एसओ से मिली। इसमें कर्मचारी ने संस्था सदस्यों के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया। इसकी उच्चाधिकारियों को शिकायत की जाएगी। भनवाला ने सरकार से 65, 70, 75 वर्ष की आयु के बाद 5, 10 व 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि, कैशलेस मेडिकल सुविधा, मेडिकल भत्ता एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर किताब सिंह मोर, कर्ण सिंह मलिक, दलबीर सिंह मोर, जयनारायण जिलेदार, ओम सिंह सांगवान, शीशपाल लोहान, दलबीर रेढू, उदय सिंह संधू, बलराज संधू, रामचंद्र ढिल्लों, राममेहर, बलवंत, सुनेहरा सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed