{"_id":"672d175c9fd2c0314b0d21d4","slug":"dirty-water-accumulated-in-ward-number-six-street-due-to-sewerage-overflow-jind-news-c-199-1-jnd1001-125386-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीवरेज ओवरफ्लो होने से वार्ड नंबर छह गली में जमा हुआ गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीवरेज ओवरफ्लो होने से वार्ड नंबर छह गली में जमा हुआ गंदा पानी
विज्ञापन
उचाना। शहर के वार्ड नंबर छह में सीवरेज ओवरफ्लो होने से गली में भरने वाले पानी से राहगीरों के साथ-साथ यहां रहने वाले लोग परेशान हैं। ये समस्या काफी पुरानी है। इसको लेकर जन स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका में यहां के लोग जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा चुके हैं।
वार्ड निवासी धर्मबीर ने कहा कि सीवरेज के कारण पानी भरा हुआ है, जिससे बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गली का निर्माण भी नहीं हो रहा है। ये उचाना का विकास है, गली में गंदा पानी भरा हुआ है। बारिश के समय यहां पर दो से अढ़ाई फीट पानी भर जाता है। इसको लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं। निर्मला ने कहा कि समस्या बहुत पुरानी है। इससे भी काफी खराब स्थित रही है। मकान के आगे पत्थर लगाने पड़ रहे हैं। कर्मचारी आते हैं, लेकिन स्थाई समाधान नहीं है। कई दिनों से ये समस्या है। कई बार शिकायत कर चुके हैं। पानी उतर जाता है, फिर पानी भर जाता है। स्थाई समाधान नहीं हो रहा है। वीडियो बनाकर लोकेशन भेज कर चले जाते हैं।
वर्जन
शिकायत मिलते ही समाधान करवा दिया गया था। एसटीपी की तरफ जाने वाली सीवरेज रुकने के चलते परेशानी हुई थी, उसको ठीक करवा दिया गया है। अब किसी तरह की समस्या नहीं है।
विज्ञापन
सुनीता नैन, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग