{"_id":"6658fcc72f3b25c617094c34","slug":"dirty-sewerage-water-flowing-on-the-road-patel-nagar-residents-worried-jind-news-c-199-1-sroh1009-117777-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सडक़ पर बह रहा सीवरेज का गंदा पानी, पटेल नगर वासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सडक़ पर बह रहा सीवरेज का गंदा पानी, पटेल नगर वासी परेशान
Fri, 31 May 2024 03:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 31 May 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
30जेएनडी27: पटेल नगर की सडक़ पर बह रहा गंदे पानी से गुजरते हुए बाइक सवार।
नरवाना। शहर के पटेल नगर की मुख्य सड़क पर सीवरेज ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे पटेल नगर के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। अफसरों की उदासीनता के चलते समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सीवरेज ओवरफ्लो से जो गंदा पानी निकल रहा है, वह कई-कई दिन तक सड़ता रहता है।
इस पर मच्छर पनप रहे हैं और डेंगू और मलेरिया को बढ़ावा मिल रहा है। वहीं, कॉलोनी वासियों का कहना है कि प्रशासन व जनस्वास्थ्य विभाग वैसे तो सीवरेज की सफाई के बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन सच्चाई ठीक इसके विपरीत है। पटेल नगर की मुख्य गली की ये समस्या सालों पुरानी है। जहां पर सीवरेज ओवरफ्लो रहते हैं। इससे निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे डेंगू और मलेरिया को बढ़ावा मिल रहा है।
बॉक्स
अनेकों बार टॉल फ्री पर कर चुके हैं शिकायत
पटेल नगर वासी रिटायर्ड एसडीओ रामकुमार नैन ने बताया की सड़क के बीच बने सिवरेज मैनहोल के ढक्कन का लेवल सही नहीं है। इसके कारण सिवरेज ओवरफ्लो के बाद ढक्कन के चारों ओर से गंदा पानी बहता है। जिसको को लेकर उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर अनेकों बार शिकायत दर्ज करवा चुके हैं, लेकिन दूसरे दिन ही जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा शिकायत का समाधान कर दिया है और शिकायत को पोर्टल से बंद कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। इस सड़क मार्ग से प्रतिदिन शहर के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यहां से उठने वाली बदबू के कारण सभी लोग परेशान रहते हैं। इस गंदे पानी ने लोगों के नाक में दम कर दिया है।
विज्ञापन
बॉक्स
टोल फ्री पर जो भी शिकायत ऑनलाइन आती है। उनका विभाग द्वारा समाधान किया जाता है। उसके बाद ही शिकायत को पोर्टल से बंद किया जाता है। समस्या का समाधान हो गया है, मोटर जो है खराब हो गई थी। अब दोबारा से मोटर डाल दी गई है। आगे ऐसी समस्या उत्पन्न नहीं होगी।
-गुरमीत सिंह कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग नरवाना।