फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Digital sign boards installed on the highway in Narwana are not showing directions...

Jind News: नरवाना में हाईवे पर लगे डिजिटल संकेत बोर्ड नहीं दिखा रहे दिशा

Fri, 04 Jul 2025 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Digital sign boards installed on the highway in Narwana are not showing directions...
04जेएनडी11-दिल्ली पटियाला नेशनल हाईवे पर लगा वीएमएस बोर्ड पड़ा बंद। संवाद
नरवाना। नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए लगाए गए परिवर्तनीय संदेश साइन बोर्ड (वीएमएस) अब खुद साइलेंट खड़े हुए हैं। नरवाना में हाईवे के दो अहम स्थानों पर लगे ये डिजिटल सूचना बोर्ड कई महीनों से बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

इससे न केवल यातायात प्रबंधन प्रभावित हो रहा है, बल्कि आपात स्थितियों में चेतावनी देने की क्षमता भी खत्म हो गई है। बता दें कि इन बोर्डों का मकसद हाईवे पर चल रहे वाहन चालकों को जाम, दुर्घटनाएं, मौसम जैसी महत्वपूर्ण सूचनाएं समय रहते देना होता है।
विज्ञापन

अब इन बोर्डों पर न कोई संदेश आता है, न कोई चेतावनी। केवल एक ब्लैक स्क्रीन नजर आती है। शहर से गुजरने वाले दिल्ली पटियाला नेशनल हाईवे पर बस स्टैंड से लघु सचिवालय के बीच लगी हुई, जो बंद पड़ी हुई है। वहीं, दिल्ली पटियाला नेशनल हाईवे को क्रॉस करते चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाईवे के पास लगा सूचना बोर्ड बिल्कुल बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार जैसे अब बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, यह जानकारी भी इन सूचना बोर्ड पर देख पाते लेकिन सूचना बोर्ड बंद है। वीएमएस के बंद होने से ट्रैफिक कंट्रोल, इमरजेंसी रिस्पॉन्स और सड़क सुरक्षा में गंभीर बाधा आती हैं। यदि किसी क्षेत्र में दुर्घटना हो जाए या अचानक जाम लगे तो चालकों को उसकी जानकारी समय रहते नहीं मिल पाती।

बाक्स
बीच में इन डिजिटल सूचना बोर्ड को चालू करवाया गया था। अब यह बोर्ड बंद हैं, यह जानकारी में नहीं था। यदि सूचना बोर्ड बंद पड़े हैं तो इसकी जांच करवाकर जल्द चालू करवाए जाएंगे। इससे वाहन चालकों को सभी सूचना इन बोर्ड के जरिए मिल सके। कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
-सुशील, एरिया इंचार्ज, एनएचएआई, नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed