{"_id":"60f71f748ebc3e736850e942","slug":"dhauladhar-express-train-will-run-from-23rd-july-jind-news-rtk6184145153","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 से चलेगी धौलाधार एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 से चलेगी धौलाधार एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 जुलाई से 04037-36 धौलाधार एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो रही है, जो सप्ताह में तीन दिन चलेगी। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को यह ट्रेन जींद से सुबह एक बजकर पांच मिनट पर भठिंडा की तरफ जाएगी। मंगलवार, वीरवार और शनिवार को यह ट्रेन सुबह छह बजकर 55 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद दिल्ली की तरफ जाएगी।
लॉकडाउन से पहले दिल्ली-भठिंडा रेलवे लाइन पर करीब 50 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें जींद से होकर गुजरती थी। डेढ़ साल बाद अब कुछ ट्रेनें पटरी पर लौटी जरूर हैं, लेकिन अभी भी करीब 60 फीसदी ट्रेनें बंद हैं। दिल्ली से जींद होकर कुरुक्षेत्र की तरफ जाने वाली और जींद से सोनीपत जाने वाली पैसेंजर ट्रेनें पिछले डेढ़ साल से नहीं चली हैं। इन ट्रेनों के चलने का यात्रियों को इंतजार है। दिल्ली से जींद होते हुए कुरुक्षेत्र के लिए डीईएमयू ट्रेन का ही परिचालन होता है। दैनिक यात्री वेलफेयर ने भी इन ट्रेनों के चलाने की मांग की है। जींद और नरवाना क्षेत्र के सैकड़ों लोग हर रोज कुरुक्षेत्र की तरफ जाते हैं। रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने कहा कि 23 जुलाई से सप्ताह में तीन दिन धौलाधार एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो रही है। इससे यात्रियों को फायदा होगा।