{"_id":"66298e02943040d6180d02f4","slug":"dharna-coordinators-are-doing-politics-in-the-name-of-farmers-satyavan-jind-news-c-199-1-jnd1001-116181-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे है धरना संयोजक : सत्यवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे है धरना संयोजक : सत्यवान
Thu, 25 Apr 2024 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
24जेएनडी20: पत्रकारों से बातचीत करते हुए आढ़ती एसोसिएशन प्रधान एवं आढ़ती। संवाद
उचाना। आढ़ती एसोसिएशन प्रधान सत्यवान पेगां ने कहा कि उपमंडल कार्यालय में किसानों का धरना चल रहा है वो किसानों का धरना न होकर राजनीति से प्रेरित धरना होता जा रहा है। यहां पर जो धरना संयोजक है उनकी टीम निरंतर ऐसी शिकायत प्रशासन को फसल के सीजन संबंधित करती है, जिसका कोई आधार नहीं होता है।
वहीं, उचाना किसान धरना संयोजक आजाद पालवां ने कहा कि किसानों का धरना पूरी तरह से गैर राजनीति है। किसान, मजदूरों की आवाज को आगे भी निरंतर उठाते रहेंगे। किसानों का शोषण सहन नहीं किया जाएगा। धरने पर जो किसान आकर उनको अवगत करवाते है वो शिकायत लिखित रूप में प्रशासन को देते है, ताकि निष्पक्ष जांच हो।
सत्यवान पेगां ने कहा कि बीते दिनों की गई धर्म कांटे में तोल संबंधित शिकायत के बाद जब एसडीएम ने खुद धर्म कांटों की जांच की तो सभी कांटों पर तोल सही मिला। आढ़ती दलबीर श्योकंद ने कहा कि आढ़ती, किसान के बीच जो रिश्ता है उस रिश्ते में दरार पड़े इस भावना के तहत ये काम करते है। ऐसे लोगों के खिलाफ शिकायत सही न मिलने पर प्रशासन कार्यवाही करें। इस अवसर पर राजा बुडायन, रमेश नंबरदार, सुरेश खरकभूरा, विक्रम बूरा, हरनारायण फौजी, जसमेर बड़ौदी, राजेश कुमार, सुरेंद्र मौजूद रहे।