फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dhaba owner and attendant were shot with the intention of killing, four arrested including arms supplier

Jind News: जान लेने की नीयत से ढाबा मालिक और कारिंदे पर चलाई गोली, हथियार सप्लायर सहित चार गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 01 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Dhaba owner and attendant were shot with the intention of killing, four arrested including arms supplier
31जेएनडी29 : पुलिस गिरफ्त में पिस्तौल मुहैया करवाने वाला अंकित व अन्य तीनों आरोपी। संवाद
नरवाना । चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाईवे पर दनौदा खुर्द गांव के पास बने महाकाल फैमिली ढाबे पर सोमवार अल सुबह मलिक और कारिंदे पर तीन युवकों ने गोली चला दी, पर किसी को नहीं लगी। सदर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी मोंटी उर्फ बंटी के खिलाफ पहले भी पांच मामले दर्ज हैं। आरोपियों के पास से एक रिवॉल्वर, एक देसी पिस्तौल व 21 कारतूस मिले हैं। पुलिस ने पिस्तौल मुहैया करवाने के वाले बागपत के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी अमित भाटिया ने बताया कि चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाईवे के पास दनौदा खुर्द में महाकाल फैमिली ढाबा चलाने वाले अमरजीत ने सदर पुलिस को शिकायत दी की सोमवार रात को तीन युवक ढाबे पर आए थे। उनमें से एक लड़का अमित था, जो पहले भी ढाबे पर खाना खाकर गया है। तीनों एक कमरे में रुके और खाना खाया। रात को फिर खाना मांगा। मना करने पर तीनों बाहर चले गए और कुछ देर में मोंटी पिस्तौल लहराते हुए आया और बरामदे में लेटे कारिंदे जगरूप पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद आरोपी उनके कमरे में आए और फायर कर दिया। पुलिस ने अमरजीत की शिकायत पर नरवाना निवासी अमित, घसो निवासी राहुल व पिल्लूखेड़ा निवासी मोंटी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को अदालत में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया। मोंटी के खिलाफ पिल्लूखेड़ा में दो, गोहाना में दो तथा एक मामला सफीदों थाना में दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को पिस्तौल मुहैया करवाने वाले उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव फतेहपुर निवासी अंकित को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
31जेएनडी 29 : पुलिस गिरफ्त में पिस्तौल मुहैया करवाने वाला अंकित व अन्य तीनों आरोपी। संवाद

31जेएनडी29 : पुलिस गिरफ्त में पिस्तौल मुहैया करवाने वाला अंकित व अन्य तीनों आरोपी। संवाद

31जेएनडी29 : पुलिस गिरफ्त में पिस्तौल मुहैया करवाने वाला अंकित व अन्य तीनों आरोपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed